उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन ने मनाया सावन उत्सव, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन ने मनाया सावन उत्सव, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- साकेत क्लब में उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा आज 22 अगस्त 2026 को पारंपरिक सावन उत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन की अध्यक्षा निरुपमा वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सावन माह की लोक संस्कृति और परंपरा पर आधारित इस उत्सव में संगठन की सदस्यों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘माँ के नाम एक पेड़’ और ‘कैच द रेन’ अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। संगठन की ओर से सभी को पौधे भी वितरित किए गए। अपने संबोधन में अध्यक्षा निरुपमा वर्मा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी पर्यावरण बचाने में बड़ा योगदान देते हैं। इस अवसर पर उत्तर रेलवे मुख्यालय नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी, अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (RDSO) और पूर्वोत्तर रेलवे के महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं भी उपस्थित रहीं।
What's Your Reaction?
