भगवान परशुराम ने दिया एकता का सूत्र: ई० ए०एन०त्रिपाठी

Apr 29, 2025 - 19:43
 0  6
भगवान परशुराम ने दिया एकता का सूत्र: ई० ए०एन०त्रिपाठी

   पं०ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान बी०टी०सी०/डी०एल०एड० कॉलेज आभूराम तुर्कवलिया गोरखपुर में भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव पर महाविद्यालय के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रबंधक ई०अखिलेश्वर नाथ त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम ने संसार को एकता का सूत्र दिया है। सभी जाति और समाजों में समरसता का संदेश दिया है।

   संस्थान के प्राचार्य कृष्ण मुरारी पाठक ने भगवान परशुराम जी का पूजन अर्चन करते हुए कहा  कि उनके जन्म के समय को सतयुग और त्रेता का संधि काल माना जाता है। भारतीय इतिहास में इतना दीर्घ जीवी चरित्र किसी का नहीं है। हमेशा निर्णायक और नियामक शक्ति रहे हैं। उन्होंने मानव जीवन को व्यवस्थित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

   इस अवसर पर संस्थान के उप प्राचार्य धर्मेंद्र चौहान, प्रवक्ता वन्दना पाण्डेय, ओंकार नाथ त्रिपाठी, अरविंद कुमार मौर्य एवं कर्मचारी हरिकेश, गोमती आदि लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow