सर्वव्यापी,सर्वस्पर्शी होगी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता - युधिष्ठिर सिंह

Aug 25, 2024 - 20:10
 0  18
सर्वव्यापी,सर्वस्पर्शी होगी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता - युधिष्ठिर सिंह

हिन्द भास्कर,कैंपियरगंज

 25 अगस्त,2021

कैंपियरगंज स्थित कार्यालय पर आयोजित भारतीय जनता पार्टी मंडल कैंपियरगंज के सदस्यता कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में गोरखपुर के जिला अध्यक्ष भाजपा युधिष्ठिर सिंह ने उक्त बातें अपने संबोधन में कहीं 

श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान पुन: एक बार ऐतिहासिक होगी जिसकी योजना रचना बनाते हुए लगातार कार्यकर्ता बूथ पर जाएंगे और प्रत्येक बूथ पर दो-दो सदस्य बनाने का कार्य करेंगे भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के निर्देशन में कार्यकर्ता इस योजना रचना पर कार्य कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी जाति वर्ग विशेष की पार्टी न होने के कारण इस सदस्यता अभियान के माध्यम से एक एक घरों तक जाना चाहती है सदस्यता अभियान तीन चरणों में चलेगा दो चरणों की सदस्यता में प्राथमिक सदस्य व तीसरे चरण में सक्रिय सदस्यता का कार्य पूर्ण किया जाएगा है सदस्यता ऑनलाइन माध्यम से नंबर के द्वारा ,बार कोड के द्वारा होगी इसके अलावा ऑफलाइन सदस्यता भी होगी ।

कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री/ विधायक कैंपियरगंज फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में लगातार अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करते हुए उस व्यक्ति तक ले जाने के प्रयास में है जो योजनाओं की जानकारी और लाभ से अभी तक वंचित रह गया है भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में आज कार्यकर्ताओं के बल पर है हमारा बूथ अध्यक्ष केवल संगठनात्मक कार्य नहीं अपितु सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता है जिनके नाते भारतीय जनता पार्टी की अलग पहचान है।

इसलिए पार्टी की मजबूती के लिए हमें सदस्यता अभियान को महापर्व के रूप में मनाना है ।

कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष धीरज त्रिपाठी ने सभी बूथों पर सदस्यता अभियान को सफल बनाने की योजना रचना पर प्रकाश डाला। 

कार्यशाला का संचालन कर रहे मंडल महामंत्री त्रिभुवन पासवान ने सदस्यता के सभी माध्यमों का विस्तार में वर्णन किया ।

 इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अश्वनी जायसवाल विधायक प्रतिनिधि गणेश त्रिपाठी शमशेर सिंह जिला उपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी मंडल महामंत्री अंजनी मिश्र मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह संगम द्विवेदी सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रहरि अजय गिरी गौतम सिंह राम प्रसाद चौरसिया मनोज जायसवाल डॉक्टर प्रमोद मिश्रा कौलवास सिंह मेवा लाल सिंह वाले दिन मौर्य बलदेव सिंह ओम प्रकाश मौर्य ,हूब्बलाल जायसवाल रियासत अली जितेंद्र सिंह ,जगदीश सिंह, राम धवन सिंह देवी चरण सिंह सुधीर यादव, रवि शंकर त्रिपाठी, आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow