साप्ताहिक राशिफल दिनांक 17 से 23 नवंबर 2025
क्या कहते हैं आपके ग्रह
इस सप्ताह ग्रहों का गोचर –
सूर्य वृश्चिक में।
चंद्रमा कन्या राशि में।
17 को शाम 3.34 से तुला राशि में।
20 को सुबह 04.13 से वृश्चिक राशि में।
22 को शाम 4.46 से धनु राशि में।
मंगल वृश्चिक में।
बुध वृश्चिक में वक्री चलते हुए, 23 को शाम 7.58 बजे तुला में ।
बृहस्पति कर्क में वक्री।
शुक्र तुला राशि में।
शनि मीन में वक्री।
राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में।
जानते हैं आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह –
1- मेष राशि
मेष राशि वालों का अनुकूल समय पहले से ही चल रहा है, यह स्थिति बुधवार तक रहेगी। रुके हुए काम पूरे होने से प्रसन्नता बढ़ेगी। कार्य व्यवसाय में प्रगति से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इन दिनों में आपको समय का पूरा सदुपयोग करना चाहिए। जीवन साथी के कार्य व्यवसाय में वृद्धि होगी। लेकिन उदर कष्ट बढ़ सकता है।
परंतु गुरुवार से मन में अज्ञात भय उत्पन्न हो सकता है। इस दौरान कुछ बेचैनी रहेगी। यात्रा में सावधानी बरतें। समय पर कार्य नहीं होने से क्रोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आवश्यक कामों को धैर्य से पूरा करें। ऐसी स्थिति रविवार तक रहेगी।
पुरुष – कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। धैर्य बनाए रखें।
महिला – परिवार और जीवनसाथी के सहयोग से प्रसन्नता मिलेगी। सेहत पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।
शुभ अंक – 9
शुभ रत्न – मूंगा
उपाय – मंगल कवच का पाठ और हनुमान जी की आराधना करें। लाभ होगा।
2- वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए सप्ताह का अधिकांश समय पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यतीत होगा। अपने और परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। भविष्य के कार्यों के प्रति मन में आशंका की स्थिति रहेगी। पहले दिन शाम तक जरूरी काम को थोड़ा रोक कर रखें। आपकी यात्रा व्यस्तता भरी रहेगी।
खानपान और सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होगी क्योंकि समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। सोमवार की शाम से आगे शनिवार शाम तक आपका समय अनुकूल और मन के अनुसार शुरू हो रहा है। महत्वपूर्ण कार्यों से सम्बंधित अच्छे समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। समय का सदुपयोग कर आवश्यक कार्य को पूरा कर लें क्योंकि शनिवार सायंकाल के बाद से समय थोड़ा प्रतिकूल प्रभाव दिखाएगा। मन में कार्यों के प्रति आशंका बनी रहेगी। धैर्य आवश्यक होगा।
पुरुष – कार्यक्षेत्र में मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक योजनाओं में सफलता की संभावना।
महिला – परिवार और बच्चों से संबंधित जिम्मेदारियाँ पूरी होंगी। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें।
शुभ अंक – 6
शुभ रत्न – हीरा या सफेद पुखराज
उपाय – लाभ के लिए मां दुर्गा की आराधना करें।
3- मिथुन राशि
इस राशि के लोगों का समय पहले दिन से ही कुछ प्रतिकूल प्रभाव दिखाएगा। मान-प्रतिष्ठा की चिंता बढ़ेगी। बुधवार तक का समय धैर्यपूर्वक व्यतीत करें। भारी भोजन से दूर रहें। योग आदि करके स्वस्थ रहें। प्रकृति के बीच रहें। तनाव की स्थिति नहीं होने दें। निवेश करना चाहते हैं तो सोच-समझकर करें।
अधिक चतुराई से किए गए कार्य में हानि भी हो सकती है। सेहत के प्रति भी सावधान रहें। मन में अज्ञात भय उत्पन्न हो सकता है। थोड़ा धैर्य रखें।
गुरुवार से रविवार तक का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। कुल मिलाकर मन प्रसन्न रहेगा। मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने मामलों का समाधान होगा। कार्य व्यवसाय में सफलता का समय रहेगा। मन के अनुकूल काम होने से प्रसन्नता बढ़ेगी।
पुरुष – नौकरी या व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास से निर्णय लें।
महिला – परिवार के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार और मनोबल बढ़ेगा।
शुभ अंक – 5
शुभ रत्न – पन्ना
उपाय – लाभ के लिए गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
4- कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। पहले दिन शाम तक का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। तनावमुक्त रहेंगे और अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। कुल मिलाकर मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में वृद्धि भी होगी। आपकी जिम्मेदारियों के साथ प्रभाव भी बढ़ेगा। इस दौरान आप कुछ नया करना चाहेंगे।
सोमवार शाम के बाद से शनिवार शाम तक परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मौसम को ध्यान में रखते हुए यात्रा करते समय थोड़ा सावधानी बरतें। लोगों से तालमेल जरूरी होगा। आवेश और क्रोध पर नियंत्रण रखें। इस दौरान कुछ बेचैनी बढ़ सकती है। मन में भविष्य को लेकर अज्ञात भय बना रहेगा। शनिवार शाम के बाद से समय मन के अनुकूल रहेगा। यात्रा में लाभ होगा और अच्छे समाचार मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा।
पुरुष – सामाजिक दायित्व बढ़ेंगे, परंतु आत्मविश्वास बना रहेगा। सफलता की स्थिति बनेगी।
महिला – पारिवारिक जीवन में सुख और सौहार्द रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक – 2
शुभ रत्न – मोती
उपाय – अधिक लाभ के लिए भगवान शिव की आराधना करें।
5- सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह का समय मिलाजुला रहेगा। सोमवार शाम तक का समय कुछ परेशानियों वाला हो सकता है। लोगों से अच्छा व्यवहार बना कर रखें, साथ ही खान-पान में मौसम का ध्यान रखना जरूरी होगा।
इसके बाद यानी सोमवार शाम से बुधवार के बीच नौकरीपेशा और व्यापार से जुड़े जातकों के लिए समय प्रगति का है। परिस्थितियाँ आपके पक्ष में हैं, अतः इसका सदुपयोग करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहतर अवसर रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और प्रसन्नता बढ़ेगी।
लेकिन गुरुवार से रविवार तक सेहत के प्रति भी थोड़ा सावधान रहें। बेचैनी बढ़ सकती है। उदर कष्ट बढ़ सकता है। अधिक निवेश करने से बचें — नुकसान हो सकता है। लंबी यात्रा में सतर्क रहें।
पुरुष – कार्यक्षेत्र में सफलता के अवसर मिलेंगे। पदोन्नति या सम्मान की संभावना।
महिला – सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
शुभ अंक – 1
शुभ रत्न – माणिक्य
उपाय – लाभ के लिए सूर्य देव और भगवान विष्णु की आराधना करें।
6- कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा। पहले दिन शाम तक का समय आपको आराम देगा। परिवार में शुभ कार्यों से जुड़ी योजनाएं बनेंगी। समय अच्छा रहेगा। इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। काम में रुचि बढ़ेगी और नए लोगों से मित्रता भी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
दैवीय कृपा से भाग्य का साथ मिलेगा, इसलिए समय का सदुपयोग करें और लंबित कार्यों को पूरा करें। इसके बाद यानी सोमवार की शाम से बुधवार के बीच खर्च में मामूली बढ़ोतरी होगी। मन उदास रहेगा। यात्रा करते समय सावधान रहें। बातचीत और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें।
गुरुवार से शनिवार शाम तक के बीच में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा। इस बीच रुके हुए कार्यों को पूरा कर लें। शनिवार सायंकाल बाद से समय व्यस्तता भरा रहने वाला है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उदर रोग बढ़ सकता है।
पुरुष – नौकरी व व्यापार में स्थिरता आएगी। मेहनत का फल मिलेगा।
महिला – घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और शुभ समाचार मिलेंगे।
शुभ अंक – 5
शुभ रत्न – पन्ना
उपाय – भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। लाभ होगा ।
7. तुला राशि
इस सप्ताह आत्मविश्वास और योजनाबद्धता आपके मुख्य बल रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों के साथ होगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, परंतु आप उन्हें सहजता से निभा लेंगे। मंगलवार से गुरुवार दोपहर तक साझेदारी से जुड़े कार्यों या नए अनुबंधों के लिए समय अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को अपने परिश्रम का फल प्राप्त होगा।
वित्तीय पक्ष सामान्य से बेहतर रहेगा, और शनिवार सायंकाल बाद किसी शुभ समाचार या पारिवारिक आयोजन की संभावना है।
पुरुष – कार्यक्षेत्र में आपकी व्यवहारिकता और समझदारी से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रयासों से संतुष्ट रहेंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
महिला – परिवार और सामाजिक उत्तरदायित्वों के बीच संतुलन बनाए रखें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। सौंदर्य, कला या शिक्षण क्षेत्र की महिलाओं के लिए सप्ताह फलदायी रहेगा।
शुभ अंक – 6
शुभ रत्न – हीरा (Diamond)
8. वृश्चिक राशि
मंगल की स्वराशि होने से यह सप्ताह आपके लिए शक्ति, दृढ़ता और निर्णय का रहेगा। सोमवार दोपहर से बुधवार तक आत्मविश्वास के साथ कठिन कार्यों को पूरा करेंगे। अपने विचारों को ठोस रूप देने का यह उचित समय है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें – विशेषकर रक्तचाप और आंखों से संबंधित विषयों में सावधानी आवश्यक है। शुक्रवार से कोई शुभ योजना या निवेश आरंभ हो सकता है।
शनिवार को पारिवारिक वातावरण आनंददायक रहेगा।
पुरुष – आत्मबल और परिश्रम से कठिन परिस्थितियों में भी विजय प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर नेतृत्व का अवसर मिलेगा।
महिला – भावनात्मक रूप से सशक्त रहेंगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सौंदर्य, अनुसंधान या चिकित्सा क्षेत्र की महिलाओं के लिए समय उत्तम है।
शुभ अंक – 9
शुभ रत्न – मूंगा (Coral)
9. धनु राशि
इस सप्ताह के प्रारंभ में कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे मन थोड़ा तनावग्रस्त हो सकता है, किंतु बुध से प्राप्त ऊर्जा आपको संयम बनाए रखने में सहायक होगी। बुधवार से शुक्रवार तक यात्राओं और सामाजिक आयोजनों में भागीदारी संभव है, जो लाभकारी सिद्ध होगी। उच्च अधिकारियों से मुलाकात या किसी परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिल सकती है। शनिवार को परिवार में प्रसन्नता और किसी उत्सव का योग बन रहा है।
पुरुष – लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें, नए अवसर प्राप्त होंगे। वरिष्ठों के साथ व्यवहार में विनम्रता रखें।
महिला – आत्मविश्वास और उत्साह से कार्य करें, समय लाभप्रद रहेगा। रिश्तों में पारदर्शिता रखें। शिक्षा, मीडिया और प्रशासन से जुड़ी महिलाओं को प्रगति के अवसर मिलेंगे।
शुभ अंक – 3
शुभ रत्न – पुखराज (Yellow Sapphire)
10. मकर राशि
सप्ताह का प्रारंभ थोड़ा मंद रहेगा, परंतु बुधवार दोपहर बाद से परिस्थिति आपके पक्ष में आने लगेगी। कार्यक्षेत्र में अनुशासन और समय-प्रबंधन से सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुदृढ़ होगी। पारिवारिक दृष्टि से सप्ताह सामान्य रहेगा। किसी पुराने मित्र या संबंधी से मुलाकात संभव है। शनिवार सायंकाल बाद से मानसिक प्रसन्नता बढ़ेगी।
पुरुष – कर्मठता और धैर्य से कार्य करेंगे। अधिकारी वर्ग आपकी गंभीरता से प्रभावित होंगे। सामाजिक दायरा विस्तृत होगा।
महिला – गृहस्थ जीवन में सामंजस्य रहेगा। माता या वरिष्ठ महिला का मार्गदर्शन लाभकारी होगा। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
शुभ अंक – 8
शुभ रत्न – नीलम (Blue Sapphire)
11. कुम्भ राशि
सप्ताह की शुरुआत नई योजनाओं और विचारों से होगी। सोमवार से बुधवार तक व्यस्तता अधिक रहेगी, परंतु परिणाम संतोषजनक रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह स्थिर रहेगा। बुध और शनि का सहयोग आपको योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़ने में मदद करेगा। शुक्रवार से कोई नई संभावना या सम्मान प्राप्त हो सकता है। धार्मिक या सामाजिक कार्यों में भागीदारी के योग हैं।
पुरुष – कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
महिला – रचनात्मक प्रवृत्तियों में रुचि लेंगी। कला, शिक्षण या परामर्श कार्यों में प्रगति के अवसर मिलेंगे। परिवार में आपसी स्नेह बढ़ेगा।
शुभ अंक – 4
शुभ रत्न – गोमेद (Hessonite)
12. मीन राशि
सप्ताह का प्रारंभ भावनात्मक उलझनों से भरा हो सकता है, किंतु मंगलवार से स्थितियाँ अनुकूल होने लगेंगी। चंद्रमा के प्रभाव से मानसिक शांति और स्थिरता बढ़ेगी। कोई पुराना कार्य पूर्ण होगा। शुक्रवार से नये कार्य आरंभ करने या यात्रा हेतु शुभ समय रहेगा। धार्मिक प्रवृत्तियों में रुचि रहेगी और आध्यात्मिक दृष्टि से संतोष मिलेगा। शनिवार को किसी प्रियजनों से सुखद समाचार की संभावना है।
पुरुष – कार्यक्षेत्र में नई दिशा प्राप्त होगी। आर्थिक दृष्टि से सुधार होगा। आत्मविश्वास के साथ निर्णय लें।
महिला – भावनात्मक रूप से सशक्त रहेंगी। घर में सुख-शांति बढ़ेगी। शिक्षा, परामर्श या समाजसेवा क्षेत्र की महिलाओं को विशेष लाभ होगा।
शुभ अंक – 7
शुभ रत्न – पुखराज या मोती (Yellow Sapphire / Pearl)
साप्ताहिक सारांश-
यह सप्ताह ग्रहों की दृष्टि से अनेक राशियों के लिए नये अवसर, परिवर्तन और मानसिक ऊर्जा का वाहक रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम का फल मिलेगा तथा पारिवारिक जीवन में सौहार्द बना रहेगा। भावनात्मक संतुलन और धैर्य ही सफलता की कुंजी रहेंगे।
अगला साप्ताहिक राशिफल – 24 नवम्बर को।
तब तक स्वस्थ रहिए, सुरक्षित रहिए।
डॉ. ए. के. पाण्डेय
What's Your Reaction?
