डॉ.एवी पाठक स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

डॉ.एवी पाठक स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Feb 15, 2026 - 17:30
 0  6
डॉ.एवी पाठक स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

गोरखपुर(हिन्द भास्कर):- लॉज नागेन्द्र नंबर 348 द्वारा राइट वर्शिपफ़ुल ब्रदर स्व. डॉ0 आनंद वर्धन पाठक की पुण्य स्मृति में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 41 लोगों ने निःशुल्क फाइब्रो स्कैन (लिवर इलास्टोग्राफी) जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर असिस्टेंट डीओसी, ग्रेण्ड लॉज ऑफ इंडिया (पास्ट डिप्टी आर.जी.एम.), वर्शिपफ़ुल ब्रदर नीरज अस्थाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। शिविर के सफल संचालन में राइट वर्शिपफ़ुल ब्रदर डॉ0 शैलेन्द्र कुमार का विशेष योगदान रहा, जिनके सहयोग से उनके क्लिनिक परिसर में यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा सका।

लॉज नागेन्द्र नंबर 348 की ओर से वर्शिपफ़ुल ब्रदर उपेन्द्र गुप्ता (वर्शिपफ़ुल मास्टर), वर्शिपफ़ुल ब्रदर डॉ0 उदयवीर सिंह (सेक्रेटरी), वर्शिपफ़ुल ब्रदर श्रीदेव त्रिपाठी (आई.पी.एम.), साथ ही वर्शिपफ़ुल ब्रदर संजय सिन्हा, ब्रदर ब्रजेश चतुर्वेदी एवं ब्रदर रामेश्वर मिश्रा की उपस्थिति रही।

इसके अतिरिक्त लॉज नेपाल से वर्शिपफ़ुल ब्रदर नीरज अस्थाना एवं वर्शिपफ़ुल ब्रदर हमीर पाल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाया। लॉज नागेन्द्र नंबर 348 की यह पहली प्राथमिकता है कि प्रत्येक ब्रदर स्वस्थ एवं निरोग रहे।

इसी उद्देश्य के साथ यह परमानेंट प्रोजेक्ट समाज के गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग के लाभ के लिए संचालित किया जा रहा है। वरिष्ठ भ्राताओं के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से यह परियोजना “फिट एंड हेल्दी इंडिया” के लक्ष्य के प्रति लॉज की प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से दर्शाती है।

लॉज नागेन्द्र नंबर 348 द्वारा इस प्रकार के जनहितकारी एवं मेसोनिक सेवा कार्य आगामी महीनों में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समाज का अधिकाधिक लाभ सुनिश्चित किया जा सके। यह जानकारी लॉज नागेन्द्र नंबर 348 के सचिव वर्शिपफ़ुल ब्रदर डॉ0 उदयवीर सिंह द्वारा दी गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow