बरसात में जलभराव की समस्या से गोमती नगर विस्तार की जनता को मिलेगी राहत,400 के0एल0 क्षमता का फ्लड पम्पिंग स्टेशन बनकर तैयार

बरसात में जलभराव की समस्या से गोमती नगर विस्तार की जनता को मिलेगी राहत,400 के0एल0 क्षमता का फ्लड पम्पिंग स्टेशन बनकर तैयार

Feb 15, 2026 - 10:41
 0  12
बरसात में जलभराव की समस्या से गोमती नगर विस्तार की जनता को मिलेगी राहत,400 के0एल0 क्षमता का फ्लड पम्पिंग स्टेशन बनकर तैयार

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- गोमती नगर विस्तार की जनता को अब जलभराव की समस्या से निजात मिल गया है। आप को बता दे कि गोमती नगर विस्तार में 400 के0एल0 क्षमता वाला फ्लड पम्पिंग स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। इस फ्लड पम्पिंग स्टेशन के बनने से बरसात में जलभराव की समस्या से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को पम्पिंग स्टेशन का निरीक्षण करके मशीनों की टेस्टिंग कराने के निर्देश दिये।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी तैयार पूरी रखें, जिससे कि बरसात में पम्पिंग स्टेशन का संचालन प्रभावी रूप से किया जा सके। एलडीए के मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-4 में जी-20 रोड के निकट फ्लड पम्पिंग स्टेशन स्थापित किया गया है। इसकी क्षमता 400 किलोलीटर है और इसे बनाने में 7.5 करोड़ रूपये की लागत आयी है। उन्होंने बताया कि स्टेशन में कुल 06 पम्प लगाये गये हैं। प्रत्येक पम्प 60 एच0पी0 का है और एक पम्प प्रति मिनट 13,000 लीटर पानी निकालेगा।

पम्पिंग स्टेशन चालू होने से सेक्टर-4 व समीपवर्ती इलाकों में बरसात में होने वाले जलभराव की समस्या से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पम्पिंग स्टेशन के माध्यम से बरसात का पानी गोमती नदी में प्रवाहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त एलडीए ने जनेश्वर मिश्र पार्क, कैटिल कालोनी गऊ घाट व बसंतकुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास भी 400 के0एल0 क्षमता के 03 फ्लड पम्पिंग स्टेशन निर्मित किये हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow