RPF ने मानव तस्करी अभियान में बरामद की 2 नाबालिग लड़कियां, परिजनों को सौंपा
RPF ने मानव तस्करी अभियान में बरामद की 2 नाबालिग लड़कियां, परिजनों को सौंपा
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के निर्देशन में मानव तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत RPF को बड़ी सफलता मिली है।
08.09.2026 को उ0नि0 ललितेश कुमार सिंह, स0उ0नि0 मनीष कुमार सिंह एवं महिला आरक्षी उर्मिला खेदड़ द्वारा रेलवे स्टेशन गोमतीनगर के प्लेटफार्म संख्या-01 पर ग्रीन फूड स्टॉल के पास दो बालिकाएं गुमसुम बैठी मिलीं।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम आकांक्षा (16 वर्ष) और राखी (16 वर्ष), निवासी बरहज, देवरिया बताया। दोनों बिना बताए घर से निकलकर देवरिया से ट्रेन पकड़कर रात 2:30 बजे गोमतीनगर आ गई थीं। जाँच में पता चला कि थाना बरहज में मु0अ0सं0 319/2026 धारा 137(2) BNS के तहत अपहरण का अभियोग दर्ज है।
सूचना पर थाना बरहज पुलिस परिजनों के साथ गोमतीनगर पोस्ट पर पहुंची और नियमानुसार दोनों बालिकाओं को सकुशल परिजनों की मौजूदगी में थाना बरहज पुलिस को सुपुर्द किया गया।
What's Your Reaction?
