केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर की बैठक, यूपी के मंत्री ए.के. शर्मा हुए शामिल
केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर की बैठक, यूपी के मंत्री ए.के. शर्मा हुए शामिल
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर देश के सभी राज्यों के नगर विकास मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित हुई।
बैठक में केंद्रीय मंत्री ने इस कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर मनाने के निर्देश दिए। बैठक में उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने भी वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की।
यूपी करेगा विशेष कार्यक्रम, 157 घंटे का चलेगा स्वच्छता अभियान
मंत्री शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक यूपी में सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम आयोजित होंगे, साथ ही प्रदेश अपनी ओर से कुछ विशेष कार्यक्रम भी करेगा। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कुल 157 घंटे का अनवरत स्वच्छता अभियान प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में चलाया जाएगा।
इसमें नगरों से लेकर वार्ड स्तर तक व्यापक साफ-सफाई और जनजागरूकता कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर विशेष कार्यक्रम होंगे। 7 अक्टूबर को पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भी विशेष आयोजन होगा और 17 अक्टूबर को अभियान का समापन होगा।
1 अक्टूबर को एक घंटे का विशेष स्वच्छता कार्यक्रम होगा, जिसमें सभी विभागों, स्कूल-कॉलेजों और संस्थाओं की सहभागिता रहेगी। इस अवसर पर सचिव/निदेशक नगरीय निकाय अनुज कुमार झा, अपर निदेशक ऋतु सुहास एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
