आराधना मिश्रा मोना बनीं UP कांग्रेस की नई अध्यक्ष, अजय राय हटाए गए; इमरान मसूद कार्यकारी अध्यक्ष

कांग्रेस ने आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया। इमरान मसूद कार्यकारी अध्यक्ष, अजय राय हटाए गए। 2027 चुनाव से पहले बड़ा संगठनात्मक फेरबदल।

Oct 3, 2026 - 09:58
Oct 3, 2026 - 10:02
 0  34
आराधना मिश्रा मोना बनीं UP कांग्रेस की नई अध्यक्ष, अजय राय हटाए गए; इमरान मसूद कार्यकारी अध्यक्ष

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी हाईकमान ने रामपुर खास से तीन बार की विधायक आराधना मिश्रा मोना को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार देर रात यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की है। आराधना मोना ने अजय राय की जगह ली है, जो अगस्त 2023 से प्रदेश अध्यक्ष थे।

इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष

पार्टी ने सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया है। इसके अलावा देविंदर निषाद और आलोक प्रसाद को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है।

वहीं चौधरी वीरेंद्र सिंह को कांग्रेस विधायक दल का नेता (CLP लीडर) बनाया गया है, यह पद पहले आराधना के पास ही था।

कौन हैं आराधना मिश्रा मोना?

आराधना राज्यसभा में उपनेता और दिग्गज कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। वह प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से तीन बार विधायक हैं और प्रियंका गांधी की करीबी मानी जाती हैं।

उन्होंने 2017 में 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान में अहम भूमिका निभाई थी। पार्टी ने निवर्तमान अध्यक्ष अजय राय के योगदान की सराहना भी की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow