हिमांशु राव ने लखनऊ मंडल में जनसम्पर्क अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया
हिमांशु राव ने लखनऊ मंडल में जनसम्पर्क अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- हिमांशु राव ने पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल में जनसम्पर्क अधिकारी (CPRO) के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
इससे पूर्व वे वाराणसी मण्डल में मुख्य प्रचार निरीक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे थे, जहां उन्होंने रेलवे की छवि को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिमांशु राव ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है तथा टाटा इन्फोटेक से माइक्रोसॉफ्ट में डिप्लोमा किया है। उन्हें रेलवे में जनसम्पर्क, मीडिया प्रबंधन एवं प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में दीर्घ अनुभव प्राप्त है।
अपनी मिलनसार कार्यशैली, कुशल नेतृत्व और सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण वे रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों में लोकप्रिय हैं।
What's Your Reaction?
