देवकहिया में उमड़ी भीड़ से गदगद हुए सपा अध्यक्ष, रोड शो में गूंजा 'जय अखिलेश-तय अखिलेश'

गोरखपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को देवकहिया गांव में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक उन्होंने समाजवादी रथ से रोड शो किया। मंच से उन्होंने 'गोरखपुर में गढ़ गड़बड़ाया', 'नौ में निल' और 'गोरखपुर की यही पुकार, अहंकार की होगी हार' जैसे नए नारे दिए, जिसे समर्थकों ने जोरदार तरीके से दोहराया।

Nov 19, 2026 - 09:04
Nov 19, 2026 - 09:06
 0  12
देवकहिया में उमड़ी भीड़ से गदगद हुए सपा अध्यक्ष, रोड शो में गूंजा 'जय अखिलेश-तय अखिलेश'

गोरखपुर में अखिलेश का दम, बोले - इस बार गढ़ भी हिलेगा, नौ में निल होगा

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को गोरखपुर पहुंचे। यहां चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के देवकहिया गांव में आयोजित कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ के बीच उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कई नए नारे गढ़े।

मंच से उन्होंने कहा - 'गोरखपुर में गढ़ गड़बड़ाया', 'इस बार नौ में निल' और 'गोरखपुर की यही पुकार, अहंकार की होगी हार'। उनके इन नारों को सभा में मौजूद सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर दोहराया।

अखिलेश यादव एयरपोर्ट से देवकहिया गांव तक समाजवादी रथ से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रोड शो किया। वह वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में चौरीचौरा से निर्दलीय प्रत्याशी रहे अजय कुमार सिंह 'टप्पू' के आमंत्रण पर 1857 की क्रांति के नायक अमर शहीद बंधु सिंह की प्रतिमा के अनावरण तथा पूर्व छात्रनेता विनय कुमार सिंह 'विन्नू' की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और टप्पू समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान 'जय अखिलेश-तय अखिलेश' के नारे गूंजते रहे।

कार्यक्रम स्थल पर मंच से अखिलेश यादव ने समर्थकों का उत्साह बढ़ाया। भीड़ के बीच से जब 'जय अखिलेश-तय अखिलेश' के नारे लगे तो उन्होंने भी अपने अंदाज में कई नारे दिए। उनके द्वारा लगाए गए नारों को समर्थकों ने दोहराया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब लोग वापस लौटने लगे तो रास्तों पर भी इन नारों की गूंज सुनाई देती रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Keshav Shukla साहित्यकार, उद्घोषक, पत्रकार