शिलान्यास की तैयारियों का कमिश्नर ने लिया जायजा, कैंपियरगंज में बनेगा प्रदेश का पहला वानिकी विश्वविद्यालय

मण्डलायुक्त इन्द्र विक्रम सिंह ने डीआईजी डॉ. एस. चन्नप्पा के साथ कैंपियरगंज में प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के प्रस्तावित शिलान्यास स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से तैयारियां समय से पूरी करने और व्यवस्थाओं में कोई लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

Nov 18, 2026 - 20:40
 0  20
शिलान्यास की तैयारियों का कमिश्नर ने लिया जायजा, कैंपियरगंज में बनेगा प्रदेश का पहला वानिकी विश्वविद्यालय

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और पेयजल की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश

गोरखपुर। मण्डलायुक्त इन्द्र विक्रम सिंह ने पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. एस. चन्नप्पा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कैंपियरगंज में प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

मण्डलायुक्त ने प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना से संबंधित मॉडल का भी अवलोकन किया तथा परियोजना की परिकल्पना एवं प्रस्तावित स्वरूप की जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित मानकों एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप समय से पूर्ण कर ली जाएं। व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Keshav Shukla साहित्यकार, उद्घोषक, पत्रकार