आरपीएफ एवं स्टेशन मास्टर की सतर्कता से बिछड़े बच्चे को परिजनों से मिलाया

आरपीएफ एवं स्टेशन मास्टर की सतर्कता से बिछड़े बच्चे को परिजनों से मिलाया

Feb 17, 2026 - 13:10
 0  76
आरपीएफ एवं स्टेशन मास्टर की सतर्कता से बिछड़े बच्चे को परिजनों से मिलाया

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मोढ़ स्टेशन पर टेशन मास्टर गोपाल को सूचित किया गया कि ट्रेन संख्या 65117 गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम मेमू में लगभग तीन से चार वर्ष आयु का एक बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ गया है।

सूचना मिलते ही सतर्कता दिखाते हुए जैसे ही गाड़ी जंघई स्टेशन पहुंची आरपीएफ के सहयोग से कोच में पहुंचे जहां देखा की एक महिला के पास वो बच्चा बैठा था। बच्चे को आरपीएफ ने सुरक्षित बरामद कर उसके पिता संजय कुमार विश्वकर्मा, निवासी चंदुआ छिततउपुर,वाराणसी जंघई स्टेशन पहुंचे, जहां पुष्टि के बाद बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

अपने बच्चे को सकुशल प्राप्त कर पिता ने भारतीय रेल, आरपीएफ एवं स्टेशन मास्टरों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow