प्रभात त्रिपाठी के नेतृत्व में “पत्रकार महाकुम्भ 2026” सफल, पत्रकारिता के भविष्य पर हुआ मंथन

प्रभात त्रिपाठी के नेतृत्व में “पत्रकार महाकुम्भ 2026” सफल, पत्रकारिता के भविष्य पर हुआ मंथन

May 24, 2026 - 10:36
 0  22
प्रभात त्रिपाठी के नेतृत्व में “पत्रकार महाकुम्भ 2026” सफल, पत्रकारिता के भविष्य पर हुआ मंथन

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- पत्रकारिता के लिए एक बड़ा और यादगार दिन रहा, जब “पत्रकार महाकुम्भ 2026” का आयोजन प्रभात त्रिपाठी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक पूरा हुआ। जिस में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पत्रकार, संपादक, मीडिया से जुड़े लोग और सामाजिक मुद्दों पर काम करने वाले बुद्धिजीवी उपस्थित हुए।

सबने मिलकर आज की पत्रकारिता की स्थिति, उसके सामने आ रही चुनौतियों और आगे ये क्षेत्र किस दिशा में जाएगा, इस पर गंभीर बातचीत की। ये एक बड़ा सम्मेलन था जहां पत्रकारों ने मिलकर अपने पेशे के भविष्य पर मंथन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पत्रकारों का सम्मेलन भर नहीं था, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करने, पत्रकारों की समस्याओं को सामने लाने तथा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को नई ऊर्जा प्रदान करना भी था।

आयोजन के दौरान पत्रकार सुरक्षा, मीडिया की स्वतंत्रता, डिजिटल पत्रकारिता, फेक न्यूज की चुनौती तथा पत्रकार हितों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है, जो हर परिस्थिति में सच को सामने लाने का कार्य करता है। उन्होंने पत्रकारों की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि बदलते समय में पत्रकारिता को और अधिक जिम्मेदार, संवेदनशील एवं जनहितकारी बनाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों एवं अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार महाकुम्भ जैसे आयोजन पत्रकारों को एक साझा मंच प्रदान करते हैं, जहां वे अपने अनुभव साझा कर सकते हैं और पत्रकारिता के मूल्यों को सशक्त बना सकते हैं। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, ऊर्जा और आत्मीयता का वातावरण बना रहा। विभिन्न सत्रों में पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सराहा गया।

“पत्रकार महाकुम्भ 2026” का सफल आयोजन यह संदेश देने में पूरी तरह सफल रहा कि पत्रकारिता केवल खबरों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज की आवाज़ और लोकतंत्र की सबसे मजबूत ताकत है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow