गन्ना तौल में घटतौली करने वालों पर होगी दंडात्मक कार्यवाही, लाइसेंस होगा निलंबित - गन्ना आयुक्त

पेराई सत्र 2026-27 में गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली रोकने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। शिकायत मिलने पर क्षेत्रीय अधिकारी तत्काल जांच कर दोषियों पर दंडात्मक कार्यवाही करेंगे। तौल लिपिक दोषी मिले तो लाइसेंस निलंबित होगा, मिल अध्यासी पर भी विधिक कार्यवाही होगी। मिलों को संचालन के 15 दिन के अंदर सभी आवंटित क्रय केंद्र चालू करने होंगे।

Nov 23, 2026 - 20:14
 0  16

गोरखपुर, 23 नवंबर 2026।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर पर घटतौली के दैनिक अनुश्रवण तथा गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के निर्देश पर गन्ना आयुक्त ने पेराई सत्र 2026-27 में गन्ना तौल में पारदर्शिता के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।

शिकायत पर तत्काल कार्यवाही:घटतौली की शिकायतों पर क्षेत्रीय अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर त्वरित जांच कर दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करेंगे।

संयुक्त जांच: चीनी मिल गेट एवं बाह्य गन्ना क्रय केंद्रों की जांच गन्ना एवं चीनी तथा बाट-माप विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी।

लाइसेंस निलंबन: तौल लिपिकों की घटतौली में संलिप्तता पाए जाने पर उनका लाइसेंस निलंबित किया जाएगा। संबंधित चीनी मिल अध्यासी एवं दोषी तौल लिपिक के विरुद्ध विधिक कार्यवाही होगी।

15 दिन में केंद्र चालू: सभी चीनी मिलें मिल संचालन के 15 दिन के अंदर आवंटित सभी क्रय केंद्रों का संचालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करेंगी।

मानक बाट अनिवार्य: सभी तौल केंद्रों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप मानक बाट उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा, ताकि तौल कांटों की जांच हो सके।

गन्ना आयुक्त ने कहा कि गन्ना किसानों को उनकी मेहनत एवं उपज का पूरा हक दिलाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। तौल में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जवाबदेही के लिए सभी अधिकारियों और चीनी मिलों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करना होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Keshav Shukla साहित्यकार, उद्घोषक, पत्रकार