साप्ताहिक राशिफल दिनांक 24 नवंबर से 30 नवंबर 2025

Nov 23, 2025 - 21:54
Nov 23, 2025 - 21:57
 0  53
साप्ताहिक राशिफल दिनांक 24 नवंबर से 30 नवंबर 2025

क्या कहते हैं - आपके ग्रह

24 से 30 नवम्बर 2025

इस सप्ताह ग्रहों का गोचर -

सूर्य वृश्चिक राशि में।

चंद्रमा धनु राशि में।

25 मंगलवार को सुबह 4.26 से मकर राशि में।

27 गुरुवार को दोपहर 02.07 से कुंभ राशि में।

29 शनिवार को रात्रि 8.33 से मीन राशि में।

मंगल वृश्चिक में।

बुध तुला में वक्री, 29 को रात 11.07 पर मार्गी।

गुरु कर्क में वक्री।

शुक्र तुला में 26 को दोपहर 11.27 से वृश्चिक में।

शनि मीन में वक्री 28 को सुबह 09.20 से मार्गी।

राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में।

जानते हैं, क्या कहते हैं, ये ग्रह आपके लिए।

 1- मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए समय पहले से ही विपरीत चल रहा है।

जो सोमवार तक रहेगा। अतः आवश्यक कार्यों में सावधानी बरतें।

अनुकूल काम नहीं होने से मन उदास रहेगा।

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विरोधी कुछ सक्रिय हो सकते हैं।

यात्रा में व्यय होगा। लेकिन परिश्रम के अनुपात में लाभ कम होगा।

इसके बाद से आगे शनिवार तक आपका समय अच्छा रहेगा,

जो मन के मुताबिक लाभकारी सिद्ध होगा।

समय का उपयोग करिए। कार्य स्थल पर प्रशंसा होगी और

आय के नये स्रोत भी बनेंगे।

रविवार से स्वयं और परिवार जनों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक होगा।

धन अधिक व्यय होगा। यात्रा में सावधानी बरतें।

व्यय की तुलना में लाभ कम होगा।

हनुमानजी की आराधना और मंगल कवच का पाठ करें।

पुरुष – कार्यक्षेत्र में संयम और स्थिरता से स्थिति संभालेंगे।

महिला – घर और कार्य के बीच संतुलन बनाकर रखें।

युवा – प्रतियोगी क्षेत्र में प्रयास के अनुसार सफलता मिलेगी।

शुभ अंक – 9

शुभ रत्न – मूंगा

उपाय – मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल चंदन का तिलक लगाएँ।

2 – वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण कार्यों को सोच समझ कर पूरा करना होगा।

ऐसा पहले दिन से गुरुवार दोपहर तक रहेगा।

थोड़ा धैर्य रखें और क्रोध पर नियंत्रण रखिए।

इस बीच कुछ तनाव रह सकता है।

यात्रा में खर्च अधिक होगा। जरूरी कामों में सावधानी बरतें।

योग और आध्यात्म का सहारा लेना उचित होगा।

क्रोध और जल्दबाजी से बचें।

इसके बाद यानि गुरुवार दोपहर बाद से आगे रविवार तक का समय

आपके लिए बेहतर प्रारम्भ हो रहा है, जो मन के अनुकूल रहेगा।

समय का भरपूर उपयोग करिए। आलस्य आपके लिए उचित नहीं होगा।

धन और मान-सम्मान की वृद्धि होगी।

माता लक्ष्मी की आराधना करना लाभकारी रहेगा।

पुरुष – कार्यस्थल पर मेहनत का उचित प्रतिफल मिलेगा।

महिला – गृहस्थी में सामंजस्य बनाए रखें, आर्थिक सुधार के संकेत हैं।

युवा – मित्रों से सहयोग मिलेगा, शिक्षा और प्रेम दोनों क्षेत्रों में उन्नति।

शुभ अंक – 6

शुभ रत्न – हीरा या ओपल

उपाय – शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएँ और 'श्री सूक्त' का पाठ करें।

3 – मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए पहले से ही अच्छा चल रहा है,

जो सोमवार तक मन के अनुकूल रहेगा। विरोधी वर्ग परास्त होगा।

नये कार्य की योजना बनेगी। इस बीच आवश्यक कार्य पूरा कर लें।

क्योंकि मंगलवार से लेकर आगे शनिवार तक कामों में मन नहीं लगेगा।

किसी न किसी रूप में मानसिक तनाव बना रहेगा।

ऐसे में थोड़ा धैर्य जरूरी होगा। आवश्यक काम सावधानीपूर्वक करें।

अधिक निवेश सोच समझ कर करें।

पुनः रविवार से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कार्य व्यवसाय में रुचि लेंगे। बाहरी यात्रा की योजना बनेगी।

अपने आवश्यक कार्यों के लिए समय का सदुपयोग करें।

व्यवसायिक कार्यों में लाभ होगा। कार्य स्थल का वातावरण

मनोनुकूल होने से प्रसन्नता बढ़ेगी।

गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें, लाभ होगा।

पुरुष – कार्यों में निरंतरता बनाए रखें, वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।

महिला – घर और कार्य दोनों में संतुलन से सफलता मिलेगी।

युवा – नए अवसर मिलेंगे, मित्रों से प्रेरणा और सहायता मिलेगी।

शुभ अंक – 5

शुभ रत्न – पन्ना

उपाय – बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जप करें।

4 – कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए पहले दिन से ही अनुकूल समय चल रहा है।

ऐसा गुरुवार दोपहर तक रहेगा। पिछले रूके हुए काम पूरा होने से प्रसन्नता बढ़ेगी।

कार्य स्थल का वातावरण मन के अनुसार रहेगा।

व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समय का सदुपयोग करें।

शानोशौकत में धन व्यय होगा।

अच्छे समाचार मिलेंगे।

ध्यान रखें गुरुवार दोपहर के बाद से रविवार तक का समय प्रतिकूल होने जा रहा है।

लाभ के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

जरूरी कामों में अवरोध आने से मन में खिन्नता आएगी।

ऐसे में भविष्य के प्रति अज्ञात भय और क्रोध की स्थिति उत्पन्न होगी।

भ्रम की स्थिति से बचें।

सेहत का ध्यान रखें।

भगवान शिव की आराधना और ध्यान करें।

पुरुष – कार्यों में लगन बनाए रखें, वरिष्ठों से सम्मान मिलने के योग।

महिला – परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा, आर्थिक सुधार के संकेत हैं।

युवा – मनचाहा परिणाम पाने के लिए अनुशासन जरूरी रहेगा।

शुभ अंक – 2

शुभ रत्न – मोती

उपाय – सोमवार को शिवलिंग पर दूध चढ़ाएँ और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जप करें।

5 – सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए सप्ताह के आधे से अधिक दिन मन के अनुकूल रहेंगे।

लेकिन सोमवार तक के बीच आवश्यक कामों के क्रियान्वयन में कुछ बाधा उत्पन्न हो सकती है।

इसके बाद यानि मंगलवार से शनिवार तक अच्छे काम होने के कारण प्रसन्नता बढ़ेगी।

कार्य व्यापार में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंदी परास्त होंगे। नये कार्य की योजना बनेगी।

परिवार के कामों को पूरा करने में समय व्यतीत होगा। कार्य स्थल पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

रविवार से मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी सेहत का भी ख्याल रखें।

विपरीत परिस्थितियों के कारण मन विचलित रहेगा।

अज्ञात भय बना रहेगा। अध्यात्म और योग का सहारा लेना उचित रहेगा।

मौसम सम्बंधित बीमारियां बढ़ सकती हैं।

लम्बी यात्रा तथा अनावश्यक धन खर्च करने और भ्रम की स्थिति से बचें।

भगवान विष्णु की आराधना करें या आदित्य स्तोत्र का पाठ करें।

पुरुष – कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और सम्मान दोनों बढ़ेंगे।

महिला – सामाजिक व पारिवारिक जीवन में प्रशंसा मिलेगी।

युवा – प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता और आत्मविश्वास में वृद्धि।

शुभ अंक – 1

शुभ रत्न – माणिक्य (Ruby)

उपाय – रविवार को सूर्य देव को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

6 – कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए पहले दिन से गुरुवार दोपहर तक का समय थोड़ा विपरीत रहेगा।

सोचे हुए काम नहीं हो पाने से मन उदास रहेगा।

अपने और परिवार जनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

आवश्यक कामों को सोच समझ कर पूरा करें।

कोई जल्दबाजी उचित नहीं रहेगा। कभी-कभी क्रोध बढ़ सकता है।

गुरुवार दोपहर बाद से आगे रविवार तक का समय आपके लिए अनुकूल शुरू हो रहा है,

जो लाभकारी सिद्ध होगा।

समय अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा।

सोचे हुए काम पूरे होंगे। विरोधी वर्ग परास्त होगा। समय का सदुपयोग करें।

गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। लाभ होगा।

पुरुष – काम के प्रति समर्पण से सम्मान और लाभ दोनों मिलेंगे।

महिला – परिवार व कार्य क्षेत्र में निर्णय क्षमता प्रभावी रहेगी।

युवा – शिक्षा या नौकरी में नया अवसर मिल सकता है।

शुभ अंक – 5

शुभ रत्न – पन्ना

उपाय – बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जप करें।

7 – तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह का प्रारंभिक भाग अनुकूल परिस्थितियों वाला है।

ऐसा पहले दिन सोमवार तक रहेगा।

इस बीच आवश्यक कामों को सावधानी और धैर्य के साथ सोच समझ कर पूरा करें।

लाभ होगा।

मंगलवार से समय प्रतिकूल रहेगा, ऐसी स्थिति शनिवार तक रहेगी।

जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। मन दुविधा में रहेगा।

मौसम के अनुसार भोजन सुपाच्य लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

रविवार से आगे का समय बहुत अच्छा है।

बाहरी संपर्कों से लाभ और व्यापार में वृद्धि के अवसर मिलेंगे।

परिवार के सदस्यों के बीच मनोरंजन के साथ आपका अच्छा समय व्यतीत होगा।

नए कार्य की योजना बनेगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी।

समय का सदुपयोग करें। रोग और कष्टों का शमन होगा।

मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मां दुर्गा की आराधना लाभकारी रहेगी।

पुरुष – कार्यक्षेत्र में नए अवसर और सहयोग मिलेंगे।

महिला – गृहस्थी और सामाजिक जीवन दोनों में सफलता मिलेगी।

युवा – शिक्षा या करियर में अच्छा प्रदर्शन, नए मित्र बनेंगे।

शुभ अंक – 6

शुभ रत्न – हीरा या ओपल

उपाय – शुक्रवार को मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें और ‘दुर्गा सप्तशती’ का पाठ करें।

8 – वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है।

पहले दिन तक का समय कुछ असामान्य रहेगा।

मंगलवार से गुरुवार दोपहर तक स्थिति बेहतरीन और लाभ की रहेगी।

मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा।

परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ यात्रा के कार्यक्रम बनेंगे।

गुरुवार दोपहर बाद से रविवार के बीच खान-पान स्वास्थ्य के अनुरूप करें और रिश्तों में मधुरता बनाए रखें।

कामों में जल्दबाजी नहीं करें।

स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।

विवादित और पुराने कामों को धैर्य से पूरा करें।

मन को शंकालु मत बनाएं।

तनाव के समय योग, ध्यान और प्रकृति का सहारा लें।

हनुमानजी की आराधना करें। लाभ होगा।

पुरुष – कार्यों में सफलता के साथ सम्मान भी मिलेगा।

महिला – परिजनों के साथ सौहार्द और आत्मविश्वास बना रहेगा।

युवा – यात्रा और मनोरंजन से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ अंक – 9

शुभ रत्न – मूंगा

उपाय – मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और सिंदूर का तिलक लगाएँ।

9 – धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए मिला-जुला सप्ताह है।

पहले दिन तक स्थितियां मन के लिए अनुकूल रहेंगी।

शुभ समाचार मिलेंगे। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

समय का सदुपयोग करें।

नये लोगों से सम्पर्क बढ़ेगा, जो आगे लाभ देगा।

आपके कार्यों की तारीफ होगी।

यदि योजना बना कर सावधानीपूर्वक काम करें तो बेहतर रहेगा।

मंगलवार से गुरुवार दोपहर के बीच का समय काफी व्यस्त रहेगा।

समय पर काम नहीं हो पाने के कारण तनाव बढ़ सकता है।

कुछ चुनौतियां भी होंगी। खर्च ज्यादा होगा और मुनाफा कम।

सेहत का ध्यान रखें और परिवार जनों के साथ समय बिताएं।

गुरुवार दोपहर से शनिवार तक आपके लिए विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलेंगे।

अनुकूल वातावरण रहेगा।

लेकिन रविवार से मन कुछ बेचैन रह सकता है।

स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

आध्यात्म और योग के साथ-साथ, भगवान शिव की आराधना करें। लाभ होगा।

पुरुष – मेहनत से सफलता, पदोन्नति या नया अवसर संभव।

महिला – कार्यस्थल व परिवार दोनों में संतुलन बना रहेगा।

युवा – करियर की दिशा में नए अवसर मिलेंगे।

शुभ अंक – 3

शुभ रत्न – पुखराज

उपाय – गुरुवार को केले के वृक्ष की पूजा करें और ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ मंत्र का जप करें।

10 – मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए पहले दिनों से चली आ रही परिस्थितियों में मंगलवार से सुधार होगा।

अनुकूल स्थितियां गुरुवार दोपहर तक रहेंगी।

आवश्यक कार्य पूरा कर लें। आपका समय मन के अनुकूल रहेगा।

पिछली परेशानियां दूर होंगी। प्रसन्नता बढ़ेगी।

गुरुवार दोपहर बाद से शनिवार के बीच अधिक क्रोध उचित नहीं होगा।

गरिष्ठ और तामसिक भोजन से दूर रहें।

योग और आध्यात्म का सहारा लें।

शनिवार से बेहतर समय रहेगा।

यह व्यापार में वृद्धि का समय है।

नई जिम्मेदारियां आएंगी।

कार्य स्थल का वातावरण मन के अनुरूप रहेगा।

प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

भगवान शिव की साधना करें। लाभ होगा।

पुरुष – व्यवसाय में प्रगति और पद की वृद्धि के योग।

महिला – कार्यस्थल पर प्रशंसा, पारिवारिक सुख बढ़ेगा।

युवा – आत्मविश्वास और परिश्रम से सफलता।

शुभ अंक – 8

शुभ रत्न – नीलम

उपाय – शनिवार को शनि मंदिर में तिल का तेल अर्पित करें और गरीबों को दान दें।

11 – कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह का अधिकांश समय मिला-जुला रहेगा।

पहले दिन तक का समय आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा।

प्रतिष्ठा के साथ आय के स्रोत भी बढ़ेंगे।

मंगलवार से गुरुवार दोपहर के बीच का समय अनावश्यक यात्रा और धन खर्च वाला रहेगा।

लेकिन धैर्य रखें।

गुरुवार दोपहर बाद से शनिवार तक के बीच समय परिवार और कार्य व्यवसाय के लिए अनुकूल रहेगा।

शुभ समाचार मिलेंगे। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

इस समय का सदुपयोग करें।

नये लोगों से सम्पर्क बढ़ेगा, जो आगे लाभ देगा।

इसके बाद रविवार से समय कुछ प्रतिकूल रहेगा।

काम अधिक होने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी।

अतः शांति पूर्वक कार्य करें। खर्च सोच समझ कर करें।

भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी होगी।

समय का सदुपयोग करें, साथ ही खानपान मौसम के अनुसार रखें।

मन में भ्रम की स्थिति होने पर आध्यात्म और योग के साथ-साथ,

भगवान शिव का ध्यान करें। लाभ होगा।

पुरुष – काम में निरंतरता से प्रगति के योग।

महिला – गृहस्थ जीवन में सुख और आर्थिक लाभ।

युवा – नए अवसर और करियर में दिशा प्राप्त होगी।

शुभ अंक – 4

शुभ रत्न – नीलम या गोमेद

उपाय – शनिवार को शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें।

12 – मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए पहले दिन से लेकर गुरुवार दोपहर तक का समय बहुत ही अनुकूल रहेगा।

कार्य व्यवसाय में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा।

नए संपर्क बनेंगे। अपने अच्छे स्वभाव और व्यवहार के कारण आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

समय पर काम पूरे होंगे। कार्य स्थल का वातावरण अनुकूल रहेगा।

लेकिन गुरुवार दोपहर के बाद से शनिवार तक में अनावश्यक रूप से यात्रा तथा धन खर्च बढ़ सकता है।

मन कुछ भ्रम में रहेगा। संतुलित रहना आवश्यक होगा।

लाभ कम होगा।

रविवार से समय अनुकूल रहेगा।

अच्छे समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता बढ़ेगी।

पारिवारिक वातावरण बेहतर होगा।

लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा।

विष्णु सहस्रनाम का पाठ लाभकारी रहेगा।

पुरुष – कार्यों में सफलता और सामाजिक सम्मान के योग।

महिला – घर और समाज दोनों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

युवा – नए मित्र और रचनात्मक अवसर मिलेंगे।

शुभ अंक – 7

शुभ रत्न – पुखराज या मोती

उपाय – गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले पुष्प अर्पित करें।

 सप्ताह का सारांश-

ग्रहों की स्थिति इस सप्ताह परिवर्तनशील है, अतः संयम और समयबद्धता से कार्य करें।

आध्यात्मिक साधना और ध्यान लाभकारी रहेगा।

 अगला साप्ताहिक राशिफल 1 दिसम्बर को।

तब तक —

स्वस्थ रहिए, सुरक्षित रहिए।

शुभम् भवतु

 डॉ. ए. के. पाण्डेय

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

KeshavShukla विभिन्न राष्ट्रीय साहित्यिक-सांस्कृतिक मंचों पर साहित्य विमर्श, कविता, कहानी लेखन ,स्क्रिप्ट लेखन, नाटकों का मंचन, रेडियो स्क्रिप्ट लेखन, उद्घोषणा कार्य एवं पुस्तक समीक्षा।