उत्तर रेलवे की नई पहल,अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर जनसुविधा केंद्र का हुआ शुभारंभ
उत्तर रेलवे की नई पहल,अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर जनसुविधा केंद्र का हुआ शुभारंभ
अयोध्या(हिन्द भास्कर):- यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर जनसुविधा केंद्र का शुभारंभ किया है। इस केंद्र का उद्घाटन स्टेशन पर पहुंची एक महिला यात्री द्वारा किया गया, जिससे महिलाओं के सशक्तिकरण और यात्री-हित को समर्पित इस पहल का विशेष महत्व बढ़ गया है।
जनसुविधा केंद्र पर यात्रियों की विभिन्न आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निम्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं:-
- व्हीलचेयर सेवा
- लगेज ट्रॉली सेवा
- टैक्सी सेवा बुकिंग
- होटल बुकिंग की सुविधा
- कैश विथड्रॉल (Cash Withdrawal) सेवा
व्हीलचेयर सेवा शुल्क विवरण शुल्क रिफंडेबल सुरक्षा राशि ₹500 + वैध ID जमा बिना सहायक ₹50 सहायक के साथ प्लेटफॉर्म नं. 1 तक ₹100 प्लेटफॉर्म नं. 2 से आगे ₹150
लगेज ट्रॉली सेवा शुल्क विवरण शुल्क बिना सहायक ₹50 सहायक के साथ प्लेटफॉर्म नं. 1 तक ₹100 प्लेटफॉर्म नं. 1 से आगे ₹150 कैश विथड्रॉल सेवा राशि शुल्क ₹1000 तक निकासी ₹20 प्रति लेन-देन इस जनसुविधा केंद्र के शुरू होने से अयोध्या धाम स्टेशन पर यात्रियों को उच्चस्तरीय सेवा, सुविधा और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे बेहतर यात्रा अनुभव सुनिश्चित किया जा सकेगा।
What's Your Reaction?
