‘भारत टैक्सी’ के सहकारी कैब मॉडल से जुड़ने वाला दिल्ली देश का पहला राज्य बना

‘भारत टैक्सी’ के सहकारी कैब मॉडल से जुड़ने वाला दिल्ली देश का पहला राज्य बना

Feb 8, 2026 - 20:36
Feb 8, 2026 - 21:19
 0  57
‘भारत टैक्सी’ के सहकारी कैब मॉडल से जुड़ने वाला दिल्ली देश का पहला राज्य बना
  • ओला-उबर से 30% कम किराया
  • कमीशन शून्य होने से 30% सस्ती, पीक ऑवर में किराया बढ़ोतरी नहीं
  • हिडन चार्ज, टोल, पार्किंग व अन्य अतिरिक्त शुल्क से मुक्ति
  • रियल-टाइम ट्रैकिंग, कई भाषाओं में सपोर्ट उपलब्ध
  • एसी, नॉन-एसी, प्रीमियम, ऑटो-रिक्शा और बाइक टैक्सी
  • ऐप में चयन किए जाने पर आएंगी महिला चालक
  • सभी चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य
  • ऐप में इमरजेंसी एसओएस बटन, लाइव लोकेशन शेयरिंग जैसी सुविधाएं
  • चालकों का 5 लाख दुर्घटना और 5 लाख पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा
  • चालकों को सरकारी कर्ज, गिग वर्कर्स की अन्य सुविधाएं

नई दिल्ली(हिन्द भास्कर):- 5 फरवरी(गुरुवार) 2026 को नई दिल्ली में भारत की पहली सहकारी-आधारित राइड-हेलिंग सेवा 'भारत टैक्सी' का केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आधिकारिक शुभारंभ किया। आप को बता दे इस सर्विस को फिलहाल अभी दिल्ली में शुरू किया गया है वही आने वाले तीन साल में देश के हर शहर तक भारत टैक्सी का विस्तार करने की तैयारी चल रही है। इस सर्विस से ओला-उबर जैसी निजी कंपनियों के एकाधिकार को चुनौती मिलेगी।

कमीशन न होने के कारण यह सेवा सस्ती होगी। टैक्सी चालकों की सहकारी समिति की ओर से ही संचालित भारत टैक्सी में पूरा किराया और लाभ टैक्सी चालक का होगा। ऐप में चयन करने पर महिला सारथी (महिला चालक) ही टैक्सी लेकर आएंगी। शाह ने उद्घाटन समारोह जनता को संबोधित करे हुए कहा कि सरकार नहीं बल्कि सहकार टैक्सी क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। दुनिया में पहली बार ऐसी अनूठी कंपनी अस्तित्व में आ रही है, जिसका मालिक कोई व्यक्ति या बाहरी कंपनी नहीं, टैक्सी चलाने वाला सारथी ही है।

6 जून 2025 को पंजीकृत सहकार टैक्सी को-ऑपरेटिव में ड्राइवर शेयरधारक बनते हैं, अनुबंधित कर्मचारी नहीं। प्रत्येक ड्राइवर पांच शेयर रखता है और पारंपरिक एग्रीगेटर्स की 20-30 प्रतिशत कमीशन के बजाय केवल 30 रुपए प्रतिदिन देता है। शुरुआत में राइड की 100 प्रतिशत राशि ड्राइवरों को मिलती है। ऐप एंड्रॉयड और आइइओएस पर उपलब्ध है।

भारत टैक्सी को ऐसे करे इस्तेमालः

मोबाइल में भारत टैक्सी का ऐप इंस्टाल करे। इसके बाद ओला-उबर की तरह आप राइड बुक कर सकेंगे। सिर्फ 500 रुपए के शेयर से कंपनी से बने मालिक, दिल्ली में लगभग 2.5 लाख टैक्सी चालक भारत टैक्सी से जुड़े चुके है।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम ने सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए। इस पहल का उद्देश्य दिल्ली में सुरक्षित, भरोसेमंद और पारदर्शी टैक्सी सेवाओं को मजबूत करना है।

टैक्सी चालकों को सॉफ्ट स्किल्स तथा दिल्ली की संस्कृति, इतिहास और विरासत का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वो दिल्ली पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य करेंगे। सहकारी मॉडल के तहत चालक अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा स्वयं रख पाएंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और ‘भारत टैक्सी’ के वाइस चेयरमैन रोहित गुप्ता एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow