NCDC और मिजोरम सरकार के बीच मत्स्य विकास पर चर्चा, PMMSY-II के तहत 'एकीकृत मत्स्य विकास परियोजना' लाने पर सहमति

NCDC और मिजोरम सरकार के बीच मत्स्य विकास पर चर्चा, PMMSY-II के तहत 'एकीकृत मत्स्य विकास परियोजना' लाने पर सहमति

Aug 3, 2026 - 14:09
 0  10
NCDC और मिजोरम सरकार के बीच मत्स्य विकास पर चर्चा, PMMSY-II के तहत 'एकीकृत मत्स्य विकास परियोजना' लाने पर सहमति

असम(हिन्द भास्कर):- आइजोल, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम NCDC और मिजोरम सरकार के मत्स्य विभाग के बीच राज्य में मत्स्य क्षेत्र को मजबूत करने को लेकर उच्च स्तरीय चर्चा हुई। NCDC गुवाहाटी के क्षेत्रीय निदेशक रॉबर्ट एच. टाउथांग और NCDC SO आइजोल के सहायक निदेशक नीशांक महाजन ने मिजोरम सरकार के मत्स्य सचिव लालरोथंगा और निदेशक जोनुंटलुआंगी से मुलाकात की।

इस दौरान अधिकारियों को NCDC की योजनाओं, गतिविधियों और राज्य में चल रहे विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया गया। बैठक में मौजूदा सहकारी पहलों और मत्स्य क्षेत्र की वृद्धि को गति देने के उपायों पर चर्चा हुई। इसमें मत्स्य क्षेत्र की संभावनाओं और पूरी मूल्य श्रृंखला को कवर करने वाली एक व्यापक परियोजना शुरू करने के अवसरों पर विशेष जोर दिया गया।

चर्चा के दौरान PMMSY-II के तहत 'एकीकृत मत्स्य विकास परियोजना IFDP' शुरू करने पर भी विस्तार से बात हुई। NCDC ने मिजोरम के मत्स्य क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए DPR तैयार करने में तकनीकी सहायता और सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow