चंडीगढ़ में NCDC की उत्तर क्षेत्र समीक्षा बैठक: सहकारी मॉडल को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर, वेरका प्लांट का किया दौरा
चंडीगढ़ में NCDC की उत्तर क्षेत्र समीक्षा बैठक: सहकारी मॉडल को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर, वेरका प्लांट का किया दौरा
चंडीगढ़(हिन्द भास्कर):- सहकारिता क्षेत्र को नई गति देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) की उत्तर क्षेत्र समीक्षा बैठक सोमवार को चंडीगढ़ में आयोजित हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़, शिमला और देहरादून के क्षेत्रीय निदेशालयों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक की अध्यक्षता NCDC के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार बंसल (IAS) ने की साथ ही NCDC के डिप्टी डायरेक्टर रोहित गुप्ता भी मौजूद रहे। पंकज कुमार बंसल ने कहा कि सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर सार्थक परिणाम में बदलना है।
बैठक में नीतिगत समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और सभी क्षेत्रीय इकाइयों के बीच सतत सहयोग को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के बाद NCDC प्रतिनिधिमंडल ने मोहाली स्थित वेरका मिल्क प्लांट का दौरा किया। अधिकारियों ने वहां दुग्ध उत्पादन, प्रोसेसिंग और गुणवत्ता नियंत्रण की पूरी प्रक्रिया को देखा।
वेरका प्रबंधन ने बताया कि कैसे सहकारी मॉडल के जरिए पंजाब में डेयरी किसानों को सशक्त किया जा रहा है। इस भ्रमण का उद्देश्य सहकारी संस्थाओं के जमीनी संचालन को करीब से समझना था। NCDC ने स्पष्ट किया कि वह क्षेत्रीय निदेशालयों के साथ मिलकर सहकारी आंदोलन को और अधिक आत्मनिर्भर और टिकाऊ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
What's Your Reaction?
