बुआ ने माफ किया तो भतीजे ने टेका माथा - आकाश आनंद बोले, मूवमेंट व्यक्ति से बड़ा है

बसपा में वापसी के बाद आकाश आनंद ने बुआ मायावती को चरणस्पर्श कर ट्वीट किया, कहा - मूवमेंट व्यक्ति से बड़ा है, पार्टी हित सर्वोपरि रहेगा और भरोसे को काम से साबित करूंगा।

Oct 6, 2026 - 14:31
 0  43
बुआ ने माफ किया तो भतीजे ने टेका माथा - आकाश आनंद बोले, मूवमेंट व्यक्ति से बड़ा है

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- बसपा में वापसी के बाद आकाश आनंद का पहला ट्वीट आ गया है। मायावती द्वारा राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने के बाद आकाश ने बुआ के चरण स्पर्श करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है। आकाश ने लिखा है -

"आदरणीय बहन कु. मायावती जी, सादर चरणस्पर्श।" "आपने मुझे क्षमा किया और जिम्मेदारी दोबारा सौंपी, इसके लिए तहे दिल से आभारी हूं। इस भरोसे को मैं हल्के में कभी नहीं ले सकता।" मूवमेंट सबसे बड़ा है ।

अपने ट्वीट में आकाश ने माना कि पिछले कुछ समय ने उन्हें बहुत कुछ सिखा दिया है। उन्होंने लिखा कि सबसे बड़ी सीख यही है कि ये मूवमेंट किसी एक व्यक्ति से कहीं बड़ा है। परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम जी ने जो रास्ता दिखाया, उस पर चलना ही उनका सौभाग्य है।

सब कुछ छोड़कर पार्टी के लिए काम करूंगा

आकाश ने वादा किया है कि अब से उनके लिए पार्टी और मूवमेंट का हित ही सबसे ऊपर रहेगा। वे अपने सभी व्यक्तिगत हितों को छोड़कर, अनुशासन और पूरी निष्ठा के साथ दिन-रात संगठन को मजबूत करने में जुटेंगे। आखिर में उन्होंने लिखा -

"आपने मुझ पर भरोसा किया है, अब उसे अपने काम से सही साबित करना मेरी जिम्मेदारी है।"

बैकग्राउंड क्या है?

बता दें कि एक दिन पहले ही मायावती ने ऐलान किया था कि आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास ले लिया है।इसके बाद ही आकाश को फिर से राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी का कहना है कि अब सब कुछ ठीक और सुचारू ढंग से चलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow