ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत अबतक किया गया लगभग 5 लाख पौधारोपण,
ट्रस्ट ने लिया सभी से संकल्प प्रत्येक वर्ष मनायेंगे सभी वृक्षों का जन्मदिन - राजीव मिश्रा,
हिन्द भास्कर, लखनऊ।
प्रतिदिन पौधारोपण संकल्प में प्रधानमंत्री एंव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुक्रवार को लखनऊ के मोती नगर ,तिकोना पार्क में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ राजीव मिश्रा उ0प्र0 भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी द्वारा किया गया।
*'माँ का आँचल, पेड़ की छाया, दोनों ने जीवन महकाया।'*
राजीव मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान एक अनूठी पर्यावरणीय पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व का सम्मान करना है। इस मुहिम के तहत हर नागरिक को अपनी माँ के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस अभियान का नियम सिर्फ पौधा लगाना नहीं, बल्कि बड़े होने तक उसकी सुरक्षा करना है। आज लगाया गया एक छोटा सा पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा प्रदान करेगा।
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान हमें यह सिखाता है कि केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि एक माँ की तरह ही उस पौधे को सींचना, उसकी देखभाल करना और उसे बड़ा करना भी हमारी ज़िम्मेदारी है। आइए हम सब मिलकर इस आंदोलन का हिस्सा बनें और अपनी माँ तथा इस धरती माता के आँचल को हरा-भरा रखने का संकल्प लें। जब हमारा लगाया हुआ पेड़ बड़ा होगा, तो वह हमारी माँ के प्यार की तरह हमेशा आने वाली पीढ़ियों को जीवन देता रहेगा।
मिश्रा ने कहा कि लखनऊ शहर में ममता चैरिटेबल ट्रस्ट पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ हर गली और मोहल्ले एवं मंदिरों, मठो की सफाई का भी विशेष अभियान चला रही है।
इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों से इन वृक्षों का प्रत्येक वर्ष जन्मदिन मनाने का संकल्प लिया गया, साथ ही सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनमानस से यह शपथ दिलाई गई कि लखनऊ शहर को स्वच्छता की सूची में सबसे पहले स्थान पर लाना है।
इस अवसर पर पार्षद चरणजीत राजीव गाँधी, विजय श्रीवास्तव, सोनू गाँधी, अवधेश कुमार, विवेक मिश्रा राजन सहित आदि सम्मानित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।
What's Your Reaction?
