NCDC मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
NCDC मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
नई दिल्ली(हिन्द भास्कर):- राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम NCDC मुख्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, गौरव और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सहकारिता मंत्रालय के सचिव रमन कुमार, IAS ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
वहीं, NCDC के उप प्रबंध निदेशक रोहित गुप्ता भी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के साथ ही पूरा परिसर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में NCDC के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
इस अवसर पर सभी ने राष्ट्र के प्रति समर्पण, सेवा और प्रगति के संकल्प को दोहराया। ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। वातावरण राष्ट्रप्रेम और गौरव की भावना से ओत-प्रोत रहा।
What's Your Reaction?
