उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक ने किया उन्नाव जंक्शन का निरीक्षण, सांसद साक्षी महाराज भी रहे मौजूद
उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक ने किया उन्नाव जंक्शन का निरीक्षण, सांसद साक्षी महाराज भी रहे मौजूद
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने आज 14 अगस्त 2026 को उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन पर चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लिया। मंडल रेल प्रबंधक ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सांसद साक्षी महाराज ने किया संवाद
इस अवसर पर उन्नाव के सांसद डॉ0 स्वामी साक्षी महाराज का उन्नाव जंक्शन पर आगमन हुआ। मंडल रेल प्रबंधक ने उन्हें स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी दी। मानचित्र के माध्यम से नए स्टेशन भवन की प्रस्तावित रूपरेखा और सुविधाओं के बारे में भी बताया गया। इस दौरान स्टेशन के विकास एवं निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा हुई।
ट्रैक और परिचालन व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा
निरीक्षण के अंत में मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर ट्रैक की स्थिति एवं परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह चौहान, मुख्य परियोजना प्रबंधक CPM प्रवीण कुमार सहित मंडल के संबंधित वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
