रिटन एग्जाम, निगेटिव मार्किंग और 15 हजार पद, यूपी में युवाओं के लिए निकली बंपर वैकेंसी

रिटन एग्जाम, निगेटिव मार्किंग और 15 हजार पद, यूपी में युवाओं के लिए निकली बंपर वैकेंसी

Sep 16, 2026 - 18:44
 0  28
रिटन एग्जाम, निगेटिव मार्किंग और 15 हजार पद, यूपी में युवाओं के लिए निकली बंपर वैकेंसी

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 15,012 पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान कर दिया है।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने 15 सितंबर को दो अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं। इस भर्ती में रिटन एग्जाम होगा और आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य कर दिया है। OTR के बिना कोई भी आवेदन नहीं कर सकेगा।

किस विभाग में कितने पद?

कुल 15,012 पदों में 12,405 पद असिस्टेंट टीचर के और 2,607 पद लेक्चरर यानी PGT के हैं।

असिस्टेंट टीचर (12,405 पद):

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में संबद्ध प्राइमरी के 897 पद और बेसिक शिक्षा विभाग में शहरी क्षेत्र के 11,508 पद।

PGT प्रवक्ता (2,607 पद):

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में।

महत्वपूर्ण तारीखें नोट कर लीजिए:

1. असिस्टेंट टीचर के लिए (विज्ञापन संख्या 05/2026)

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 सितंबर 2026 से
  • फीस जमा करने की लास्ट डेट: 15 अक्टूबर 2026
  • फॉर्म में सुधार की डेट: 19 अक्टूबर 2026 तक
  • रिटन एग्जाम: 3 और 4 दिसंबर 2026 को

2. PGT लेक्चरर के लिए (विज्ञापन संख्या 06/2026)

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 18 सितंबर 2026 से
  • फीस जमा करने की लास्ट डेट: 17 अक्टूबर 2026
  • फॉर्म में सुधार की डेट: 21 अक्टूबर 2026 तक
  • रिटन एग्जाम: 15 और 16 दिसंबर 2026 को

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट http://upessc.up.gov.in पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow