लखनऊ में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की बैठक का हुआ आयोजन

लखनऊ में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की बैठक का हुआ आयोजन

Apr 9, 2026 - 00:57
 0  15
लखनऊ में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की बैठक का हुआ आयोजन

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की 218वीं दो दिवसीय स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक लखनऊ में आयोजित की गई। मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने बैठक का शुभारंभ किया। यह बैठक रेलवे प्रशासन और यूनियन के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने और कर्मचारियों के मुद्दों का समाधान करने के लिए आयोजित की जाती है।

इससे प्रशासनिक कार्यों में सुगमता और कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखने में मदद मिलती है। बैठक में मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कर्मचारियों के हित में उठाए गए कदमों के बारे में भी बताया। यूनियन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

प्रमुख विषयों

  • महिला कर्मचारियों के लिए सुविधाओं में वृद्धि।
  • रोड साइड स्टेशनों और मानवयुक्त समपार फाटकों पर सबमर्सिबल पंप की व्यवस्था।
  • लेवल क्रॉसिंग पर कर्मचारियों के लिए शौचालय सुविधा।
  • विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरना।
  • मंडलीय चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार।
  • रनिंग रूम में सुविधाओं में सुधार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह चौहान, नीलिमा सिंह, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष तथा यूनियन के मंडल अध्यक्ष आर.पी. राव, मंडल मंत्री अवधेश कुमार दुबे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow