मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा की, स्मार्ट मीटर को लेकर मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेकर जांच के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा की, स्मार्ट मीटर को लेकर मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेकर जांच के दिए निर्देश
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर उपभोक्ताओं से मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उन्होंने पूरे मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। ने स्पष्ट किया है कि ऊर्जा क्षेत्र के सुधारों का फायदा सीधे आम उपभोक्ता को मिलना चाहिए।
इसके लिए विश्वसनीय आपूर्ति, तकनीकी दक्षता और जवाबदेही को आधार बनाकर कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आम उपभोक्ता स्वाभाविक रूप से ईमानदार होता है और यदि उसे समय पर सही बिल प्राप्त हो, तो वह भुगतान करने में कोई हिचक नहीं करता। उन्होंने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का समुचित और समयबद्ध समाधान किया जाए, ताकि आम उपभोक्ता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी बिजली आपूर्ति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा है कि सभी तापीय इकाइयों को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित रखा जाए तथा ग्रीष्मकालीन मांग के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।
'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के अंतर्गत 4.60 लाख से अधिक रूफटॉप (1560 मेगावाट) स्थापित किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस योजना का लाभ अधिकाधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाए।
What's Your Reaction?
