यूपी की तेजतर्रार IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, DoPT ने जारी किया नोटिफिकेशन

यूपी की तेजतर्रार IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, DoPT ने जारी किया नोटिफिकेशन

Sep 15, 2026 - 01:34
 0  15
यूपी की तेजतर्रार IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, DoPT ने जारी किया नोटिफिकेशन

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर प्रदेश की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल अब आधिकारिक रूप से प्रशासनिक सेवा से मुक्त हो गई हैं। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 2013 बैच की यूपी कैडर की अधिकारी दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त 2026 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए आवेदन किया था।

उन्होंने व्यक्तिगत कारणों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और जीवन के नए लक्ष्यों का हवाला दिया था। यूपी शासन ने 31 अगस्त को उनकी फाइल केंद्र को भेजी थी, जिस पर नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज 15 सितंबर से उनका इस्तीफा प्रभावी मान लिया गया है। बता दें कि दिव्या मित्तल ने अपने इस्तीफे की जानकारी खुद अपने फेसबुक और X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर साझा की थी।

उन्होंने इसे 13 साल की अविस्मरणीय यात्रा बताया था। गौरतलब है कि मई 2026 में उन्हें देवरिया जिलाधिकारी के पद से हटाकर राजस्व विभाग में विशेष सचिव के तौर पर तैनात किया गया था। तब से ही उनके असहज होने और नई पारी की चर्चाएं तेज थीं। कुछ रिपोर्ट्स में उनके मिर्जापुर से विधानसभा चुनाव लड़ने की भी चर्चा है, हालांकि उन्होंने भविष्य की योजना पर अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया है।

IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ी दिव्या मित्तल ने लंदन में नौकरी छोड़कर UPSC क्रैक किया था और यूपी के कई जिलों में DM के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow