मऊ में विकास की नई गति, युवाओं को मिलेगा हुनर लौटेगी खुशहाली और मुस्कान

मऊ में विकास की नई गति, युवाओं को मिलेगा हुनर लौटेगी खुशहाली और मुस्कान

Apr 8, 2026 - 17:00
Apr 8, 2026 - 17:01
 0  16
मऊ में विकास की नई गति, युवाओं को मिलेगा हुनर लौटेगी खुशहाली और मुस्कान

लखनऊ/मऊ(हिन्द भास्कर):- नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ के मोहम्मदपुर में 68 लाख रुपये की लागत से निर्मित सईदी रोड का लोकार्पण किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों को बधाई देते हुए अन्य विकास कार्यों के लिए आश्वस्त किया है। मंत्री शर्मा ने मऊ की औद्योगिक विरासत को पुनर्जीवित करने की बात कही है।

पर्दा मिल परिसर में एक आधुनिक औद्योगिक संकुल विकसित किया जाएगा, जिससे मऊ की औद्योगिक पहचान फिर से स्थापित होगी। उन्होंने युवाओं को हुनर और रोजगार के अवसर प्रदान करने पर जोर दिया है, ताकि मऊ की मुस्कान वापस आ सके।

मंत्री ए.के. शर्मा का कहना है कि वे विकास की राजनीति में विश्वास रखते हैं, वोट की नहीं। डबल इंजन सरकार के माध्यम से प्रदेश में समेकित और संतुलित विकास हो रहा है, जिसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना और हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है। अपने भ्रमण के दौरान मंत्री शर्मा ने मऊ में मैक्स चैरिटेबल ब्लड सेंटर के शुभारंभ कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि “रक्तदान ही महादान है।”

उन्होंने कहा कि रक्तदान से जहां एक ओर आत्मिक संतोष प्राप्त होता है, वहीं यह किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा का माध्यम बनकर असीम आनंद प्रदान करता है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow