कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे धंसने पर PNC पर 3 साल का बैन, शेयर 20% टूटकर 6 साल के लो पर

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे धंसने पर PNC पर 3 साल का बैन, शेयर 20% टूटकर 6 साल के लो पर

Sep 16, 2026 - 17:18
 0  53
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे धंसने पर PNC पर 3 साल का बैन, शेयर 20% टूटकर 6 साल के लो पर

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाने वाली कंपनी PNC इंफ्राटेक पर NHAI ने बड़ी कार्रवाई की है। NHAI ने कंपनी को अगले 3 साल के लिए सभी टेंडर से बैन कर दिया है।

कंपनी को 11 सितंबर को भेजे लेटर में बताया गया कि उसकी प्रमोटर कंपनी Awadh Expressway Pvt Ltd पर लगा बैन अब PNC इंफ्राटेक पर भी लागू होगा। कंपनी अब 3 साल तक सड़क परिवहन मंत्रालय और NHAI की किसी भी नई परियोजना की बोली में हिस्सा नहीं ले सकेगी।

बता दें कि उद्घाटन के बाद ही एक्सप्रेस-वे की सड़क कई जगह धंस गई थी, जिसके बाद गुणवत्ता पर सवाल उठे थे। इस बैन का असर शेयर बाजार पर भी जोरदार पड़ा है। 15 सितंबर को PNC इंफ्राटेक का शेयर 20% के लोअर सर्किट पर आकर ₹140.32 पर बंद हुआ, जो पिछले 6 साल का सबसे निचला स्तर है। कंपनी का शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई ₹325 से 57% तक टूट चुका है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow