पंचायत सहायकों को योगी सरकार की बड़ी सौगात: मानदेय 6 हजार से बढ़कर 9 हजार, 57 हजार कर्मियों को सीधा लाभ

पंचायत सहायकों को योगी सरकार की बड़ी सौगात: मानदेय 6 हजार से बढ़कर 9 हजार, 57 हजार कर्मियों को सीधा लाभ

Sep 16, 2026 - 16:14
 0  46
पंचायत सहायकों को योगी सरकार की बड़ी सौगात: मानदेय 6 हजार से बढ़कर 9 हजार, 57 हजार कर्मियों को सीधा लाभ

लखनऊ(हिन्द भास्करउत्तर):- प्रदेश के 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायकों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके मानदेय में 50 फीसदी की बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

अब पंचायत सहायकों को 6 हजार की जगह हर महीने 9 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। सरकार जल्द ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी दिलाएगी।

डीबीटी से सीधे खाते में आएगा पैसा

सरकार ने तय किया है कि अब मानदेय प्रधान या सचिव के हाथ से नहीं, बल्कि डीबीटी के जरिए सीधे पंचायत सहायकों के बैंक खाते में भेजा जाएगा। इससे भुगतान में देरी और कटौती की शिकायतें खत्म होंगी।

अब प्रधान नहीं हटा सकेंगे

सबसे बड़ा फैसला नौकरी की सुरक्षा को लेकर है। अब कोई भी प्रधान या सचिव अपनी मर्जी से पंचायत सहायक को नहीं हटा सकेगा। हटाने का फैसला सिर्फ डीएम की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय कमेटी ही कर सकेगी।

आंदोलनकारियों के लिए राहत

सरकार ने आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लेने और हटाए गए पंचायत सहायकों की बहाली का भी फैसला किया है।

महिला सहायकों को विशेष सुविधा

महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश और बीमारी पर कैशलेस इलाज की सुविधा भी दी जाएगी, जो अब तक नहीं मिलती थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow