पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल पर लगेंगी 25 'लखन खजाना' ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीनें
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल पर लगेंगी 25 'लखन खजाना' ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीनें
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- यात्रियों की सुविधा और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल विभिन्न स्टेशनों पर 25 ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन ‘लखन खजाना’ लगा रहा है। इन मशीनों से यात्रियों को स्नैक्स और पेय पदार्थ 24x7 आसानी से मिल सकेंगे।
जिसमें मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय में 01, लखनऊ जं0 पर 04, ऐशबाग जं0 पर 01 तथा डालीगंज जं0 पर वर्तमान में 01 मशीन क्रियाशील हो गयी हैं। मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बताया कि एटीएम की तरह कार्य करने वाली ये मशीनें यूपीआई से कैशलेस भुगतान की सुविधा देंगी, जिससे भीड़ कम होगी व पारदर्शिता बढ़ेगी। स्टेशन के कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्म व प्रवेश द्वार पर मशीनें लगने से यात्रियों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
यह पहल ‘डिजिटल इंडिया’ व ‘सुगम यात्रा’ की दिशा में लखनऊ मण्डल का महत्वपूर्ण कदम है। ‘लखन खजाना’ नाम से संचालित यह ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीनें मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के अनुज श्री लक्ष्मण के प्रति हम सभी नगर वासियों का स्नेह प्रदर्शित करती हैं।
What's Your Reaction?
