NEET-2026 के अभ्यर्थियों को यूपी की सिटी बसों में 50% किराया में मिलेगी छूट

NEET-2026 के अभ्यर्थियों को यूपी की सिटी बसों में 50% किराया में मिलेगी छूट

Jun 18, 2026 - 18:22
 0  107
NEET-2026 के अभ्यर्थियों को यूपी की सिटी बसों में 50% किराया में मिलेगी छूट

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर प्रदेश सरकार ने NEET-2026 अभ्यर्थियों के लिए 20 और 21 जून 2026 को नगरीय परिवहन बसों में 50% किराया छूट का निर्णय लिया है। इस सुविधा से छात्र आसानी से परीक्षा केंद्र तक आ-जा सकेंगे और परीक्षा के बाद अपने गंतव्य तक लौट सकेंगे।

छूट का लाभ केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा जो यात्रा के दौरान अपना वैध NEET-2026 प्रवेश पत्र (Admit Card) प्रस्तुत करेंगे। सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों, डिपो प्रभारियों, चालकों एवं परिचालकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि पात्र अभ्यर्थियों को बिना किसी असुविधा के इस सुविधा का लाभ उपलब्ध कराया जा सके।

साथ ही, बस अड्डों, पूछताछ काउंटरों एवं अन्य उपयुक्त माध्यमों के जरिए इस व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक अभ्यर्थी इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow