मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया निर्देश-हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल करे कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया निर्देश-हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल करे कार्रवाई

Jun 23, 2025 - 14:24
 0  72
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया निर्देश-हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल करे कार्रवाई

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर 'जनता दर्शन' किया। इस दौरान 'जनता दर्शन' में प्रदेश भर से लगभग 65 से अधिक पीड़ित अपनी शिकायत लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने 'जनता दर्शन' मैं पहुंचे हर पीड़ित से मिल कर उन की समस्या को सुनने के साथ ही प्रार्थना पत्र लिया और उन्हें अहसास कराया कि हर समस्या में सरकार उन के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार विगत 8 वर्ष से इसी उद्देश्य से कार्य कर रही है। 'जनता दर्शन' में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, शिक्षा, आवास, आंगनबाड़ी, कब्जा आदि से जुड़े अनेक मामले आए, जिस पर पीड़ित से प्रार्थना पत्र लेकर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।

जनता की समस्या सुनते हुए सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। इसमें हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने 'जनता दर्शन' में आए लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

सबको न्याय मिलेगा और सबकी पीड़ा दूर की जाएगी। मुख्यमंत्री ने 'जनता दर्शन' में आए बच्चों को दुलार किया। उन्होंने बच्चों से बातें कीं, पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। बच्चों को चॉकलेट-टॉफी दे कर कर उन के उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow