लखनऊ में यूपी-बिहार परिवहन समझौते पर बड़ी सहमति, 14 नए रूटों पर चलेंगी बसें

लखनऊ में यूपी-बिहार परिवहन समझौते पर बड़ी सहमति, 14 नए रूटों पर चलेंगी बसें

Sep 7, 2026 - 22:25
 0  49
लखनऊ में यूपी-बिहार परिवहन समझौते पर बड़ी सहमति, 14 नए रूटों पर चलेंगी बसें

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- यूपी और बिहार के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजधानी लखनऊ में यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में किराए में एकरूपता लाने और 14 नए रूट शुरू करने पर सहमति बन गई है।

अब 39 मार्गों पर मिलेगी सुविधा

अभी तक दोनों राज्यों के बीच 25 मार्गों पर बसों का संचालन हो रहा था। नए 14 रूट जुड़ने के बाद अब कुल 39 मार्गों पर यात्रियों को सीधी बस सेवा मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि नए मार्गों के निर्धारण के लिए जल्द ही दूसरे चरण की बैठक होगी और समतुल्य किलोमीटर के आधार पर औपचारिक समझौता (MoU) किया जाएगा। सीमावर्ती जिलों में परिवहन सहयोग को और बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

धार्मिक स्थलों तक बेहतर कनेक्टिविटी

बैठक में अयोध्या को सीतामढ़ी और गया से, साथ ही बाबाधाम बैजनाथ और गंगासागर तक कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग रखी गई। बिहार सरकार बौद्ध सर्किट और सीतामढ़ी स्थित तीर्थस्थलों के विकास पर तेजी से काम कर रही है, जिससे दोनों राज्यों के श्रद्धालुओं को सुविधा होगी और परिवहन निगमों की आय में भी बढ़ोतरी होगी।

बैठक में ये रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर प्रदेश की अपर मुख्य सचिव अर्चना अग्रवाल, परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन. सिंह, परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन, बिहार पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा सहित दोनों राज्यों के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow