शिक्षा में AI - वरदान या चुनौती? Youth Parliament में युवाओं ने किया फैसला
शिक्षा में AI - वरदान या चुनौती? Youth Parliament में युवाओं ने किया फैसला
नई दिल्ली/लखनऊ(हिन्द भास्कर):- किताब, कलम और अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस... क्या AI शिक्षक की जगह ले लेगा? इसी सवाल पर Writer Connect India के मंच से देश के 15 युवा सांसदों ने जमकर बहस की।
मौका था Writer Youth Parliament 2026 का, जो 6 सितंबर को वर्चुअल रूप से आयोजित हुआ। थीम थी - _Education & Artificial Intelligence - Realism vs Idealism_ सत्ता पक्ष ने कहा - AI से पढ़ाई सब तक पहुंचेगी, पर्सनलाइज्ड लर्निंग आएगी।
वहीं विपक्ष ने चेताया - बिना मानवीय मूल्यों और क्रिएटिविटी के AI सिर्फ एक मशीन बनकर रह जाएगा। इस पूरी बहस का सार यही निकला - AI को शिक्षक का विकल्प नहीं, बल्कि सहयोगी बनाना होगा।
इस यूथ पार्लियामेंट को लीड किया प्रेसिडेंट अनमोल जैन, सेक्रेटरी-जनरल मानसी जैन, स्पीकर ऋचा, पार्लियामेंट अफेयर्स हेड संस्कृति श्रीवास्तव, कमेटी हेड वर्षा श्रीवास्तव, प्रोटोकॉल हेड फरीहा अंजुम और प्रेस सेक्रेटरी स्तुति आशुतोष तिवारी ने।
What's Your Reaction?
