लखनऊ: अब बंथरा में देना होगा ड्राइविंग टेस्ट, 14 सितंबर से शुरू होगा ADTC केंद्र

लखनऊ: अब बंथरा में देना होगा ड्राइविंग टेस्ट, 14 सितंबर से शुरू होगा ADTC केंद्र

Sep 8, 2026 - 11:10
 0  30
लखनऊ: अब बंथरा में देना होगा ड्राइविंग टेस्ट, 14 सितंबर से शुरू होगा ADTC केंद्र

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- राजधानी में परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर है। अब सारथी भवन की जगह बंथरा स्थित चालक प्रशिक्षण एवं ड्राइविंग टेस्ट केंद्र (ADTC) पर ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। यह केंद्र 14 सितंबर से शुरू होने जा रहा है।

जानकारी के अनुसार ADTC केंद्र करीब 3 महीने पहले ही बनकर तैयार हो गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसका संचालन रुका हुआ था। अब परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन की मंजूरी के बाद इसे शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

क्या होगा नया सिस्टम?

निजी कंपनी द्वारा संचालित इस केंद्र पर ही आवेदकों का ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा। टेस्ट पास करने के बाद ही लाइसेंस जारी किया जाएगा। फिलहाल सारथी पोर्टल 4.0 की लॉगिन आईडी उपलब्ध नहीं होने से टेस्टिंग की प्रक्रिया प्राविधिक निरीक्षक प्रशांत कुमार की निगरानी में होगी। बाद में इसके परिणाम सारथी पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे।

पुख्ता निगरानी:

केंद्र संचालक कंपनी को 13 सितंबर तक सभी मानक और व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। - ड्राइविंग टेस्ट की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य होगी - टेस्टिंग ट्रैक पर दो दर्जन से अधिक कैमरों से निगरानी होगी - वीडियो रिकॉर्डिंग की जिम्मेदारी केंद्र संचालक की होगी - आवेदकों की सुविधा के लिए केंद्र का संपर्क नंबर भी जारी किया जाएगा नई व्यवस्था से लाइसेंस प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और बिना टेस्ट पास किए लाइसेंस नहीं मिल सकेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow