रांची: NCDC की पूर्वी ज़ोन समीक्षा बैठक संपन्न, सहकारी तंत्र को मजबूत करने पर जोर
रांची: NCDC की पूर्वी ज़ोन समीक्षा बैठक संपन्न, सहकारी तंत्र को मजबूत करने पर जोर
रांची(हिन्द भास्कर):- राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) की पूर्वी ज़ोन समीक्षा बैठक रांची में संपन्न हुई। बैठक में सतत नीति समीक्षा, प्रभावी कार्यान्वयन और स्थायी संस्थागत समर्थन के माध्यम से सहकारी पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने पर नए सिरे से फोकस किया गया।
बैठक की अध्यक्षता NCDC के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार बंसल, IAS ने की। उन्होंने नीतियों को जमीनी स्तर पर सार्थक परिणामों में बदलने के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि सहकारिता से ही समृद्धि का लक्ष्य हासिल होगा। बैठक में NCDC के डिप्टी डायरेक्टर रोहित गुप्ता भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान NCDC के 5 राज्यों - कोलकाता (पश्चिम बंगाल), बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड के क्षेत्रीय निदेशकों ने मुख्य नीति सुधार प्रस्तुत किए। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में नीतियों के कार्यान्वयन की समीक्षा की और क्षेत्रीय सहकारी संघों की वर्तमान स्थिति तथा प्रगति की जानकारी दी।
वहीं झारखंड राज्य के सभी शीर्ष सहकारी संघों के अधिकारियों ने भी अपनी प्रस्तुति दी और NCDC के शीर्ष प्रबंधन के साथ सार्थक चर्चा की। बैठक में सहकारी संस्थाओं को और अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर सहमति बनी।
What's Your Reaction?
