भाजपा अवध क्षेत्र के नए महामंत्री बने राजीव मिश्रा, पंकज चौधरी की संस्तुति पर संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा अवध क्षेत्र के नए महामंत्री बने राजीव मिश्रा, पंकज चौधरी की संस्तुति पर संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Sep 6, 2026 - 12:41
 0  13
भाजपा अवध क्षेत्र के नए महामंत्री बने राजीव मिश्रा, पंकज चौधरी की संस्तुति पर संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल के तहत वरिष्ठ नेता राजीव मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर उन्हें भाजपा अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। राजीव मिश्रा लखनऊ के प्रसिद्ध सामाजिक संगठन ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं और 'नर सेवा नारायण सेवा' के मंत्र को चरितार्थ करने के लिए जाने जाते हैं।

उनका राजनीतिक सफर बाल्यावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ा रहा है। राम मंदिर आंदोलन सहित कई जनकल्याणकारी आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई और राजनीतिक संघर्ष के दौरान जेल भी गए। लखनऊ महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष के तौर पर संगठन की सेवा कर चुके राजीव मिश्रा आम लोगों के बीच 'गरीबों के मसीहा' के रूप में पहचाने जाते हैं।

मनोनयन की खबर आते ही अवध क्षेत्र भर में उत्साह की लहर दौड़ गई। भाजपा विधायकों, पार्षदों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े, पुष्पवर्षा और घंटा-घड़ियाल के साथ उनका भव्य स्वागत किया। वहीं ममता चैरिटेबल ट्रस्ट से लाभान्वित छात्रों, खिलाड़ियों, दिव्यांगजनों और श्रमिक वर्ग के लोगों ने जगह-जगह काफिला रोककर स्वागत किया।

मनोनयन के बाद राजीव मिश्रा ने भाजपा, संघ और सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारियों और मंत्रियों से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर राजीव मिश्रा ने कहा, "मैं भाजपा का सिपाही हूं, मेरा पूरा जीवन संगठन और जनता की सेवा के लिए समर्पित है। संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को सिद्ध करने के लिए खून का एक-एक कतरा अर्पित करने को तैयार हूं।

2027 में यूपी और 2029 में केंद्र में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए अपना गिलहरी योगदान दूंगा।" उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का हृदय से आभार भी व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow