सहारनपुर मामले पर गरजे संगीत सोम - "राहुल, अखिलेश और ओवैसी बनना चाहते हैं अमर-अकबर-एंथोनी, कराना चाहते हैं दंगा"

सहारनपुर मामले पर गरजे संगीत सोम - "राहुल, अखिलेश और ओवैसी बनना चाहते हैं अमर-अकबर-एंथोनी, कराना चाहते हैं दंगा"

Sep 6, 2026 - 17:21
 0  5
सहारनपुर मामले पर गरजे संगीत सोम - "राहुल, अखिलेश और ओवैसी बनना चाहते हैं अमर-अकबर-एंथोनी, कराना चाहते हैं दंगा"

लखनऊ/मेरठ(हिन्द भास्कर):- सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले पर बीजेपी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर निशाना साधा। संगीत सोम ने कहा कि सहारनपुर में कोई मस्जिद नहीं गिराई गई है, बल्कि अवैध जमीन पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया है।

कार्रवाई के दौरान उस जगह के नीचे 400 साल पुराना कुआं भी निकला है। उन्होंने साफ कहा कि पूरे प्रदेश में जहां भी ऐसी अवैध बिल्डिंग होंगी, उन्हें गिराया जाएगा, कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने विपक्ष पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि इस समय लड़ाई इस बात की है कि मुसलमानों का आका कौन है - राहुल गांधी, अखिलेश यादव या ओवैसी। ये तीनों मुसलमानों की बर्बादी का कारण हैं।

ओवैसी पर तंज कसते हुए सोम ने कहा कि ओवैसी बताएं कि जब 1911 में सहारनपुर में बिजली ही नहीं थी तो बिल कैसे आ गया। संगीत सोम ने आरोप लगाया कि ये सभी नेता मिलकर यूपी में दंगा करवाना चाहते हैं। लाल किताब लेकर घूमते हैं, लेकिन संविधान का एक शब्द भी इन्हें नहीं पता।

राहुल, अखिलेश और ओवैसी अमर-अकबर-एंथोनी बनने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 2013 के दंगे को ठंडा नहीं होने देना चाहते और फिर से पश्चिमी यूपी में दंगा कराने की कोशिश कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow