योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला - 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा लाभ
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला - 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा लाभ
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- मंगलवार को उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में 24 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में महिलाओं के लिए एक बड़ा उपहार देते हुए रक्षाबंधन से पहले लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को स्वीकृति दी गई। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।
इस फैसले के तहत 60 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाएं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सभी बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मंत्री ने बताया कि इस योजना से प्रदेश की करीब एक करोड़ से अधिक महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। महिलाएं केवल अपना वोटर आईडी कार्ड या आधार कार्ड दिखाकर इस सुविधा का लाभ ले सकेंगी।
मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के इस फैसले को रक्षाबंधन से पूर्व प्रदेश की मातृशक्ति के लिए सरकार का बड़ा तोहफा माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
