लखनऊ के लोहिया संस्थान में 1000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, 150 डॉक्टर और 863 नर्सिंग-पैरामेडिकल स्टाफ की होगी नियुक्ति
लखनऊ के लोहिया संस्थान में 1000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, 150 डॉक्टर और 863 नर्सिंग-पैरामेडिकल स्टाफ की होगी नियुक्ति
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- राजधानी के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने की बड़ी तैयारी शुरू हो गई है। मरीजों के बढ़ते दबाव को देखते हुए संस्थान ने बड़े पैमाने पर नियमित भर्ती का फैसला लिया है। संस्थान में कुल 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी।
इसमें 150 नियमित डॉक्टरों के पद शामिल हैं, जबकि 863 पद नर्सिंग ऑफिसर, पैरामेडिकल स्टाफ और क्लर्क के भरे जाएंगे। शासन से मंजूरी मिलते ही अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। यह संस्थान के इतिहास में सबसे बड़ी नियमित भर्तियों में से एक होगी। दरअसल, लोहिया संस्थान में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
2022-23 में जहां रोजाना 3000 से 3500 मरीज ओपीडी में आते थे, अब यह संख्या बढ़कर 4500 से 5000 तक पहुंच गई है। ओपीडी, इमरजेंसी और सुपर स्पेशियलिटी विभागों में मरीजों का दबाव सबसे ज्यादा है।
इसके अलावा शहीद पथ परिसर में 100 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट और मुख्य कैंपस में 45 बेड की अत्याधुनिक इमरजेंसी शुरू होने जा रही है। नई मशीनों और आधुनिक उपचार सुविधाओं के लिए प्रशिक्षित स्टाफ की जरूरत को देखते हुए यह भर्ती बेहद अहम मानी जा रही है।
What's Your Reaction?
