बाढ़ पर सीएम योगी का सेल्फी वीडियो संदेश - "आप अकेले नहीं, सरकार आपके साथ खड़ी है"

बाढ़ पर सीएम योगी का सेल्फी वीडियो संदेश - "आप अकेले नहीं, सरकार आपके साथ खड़ी है"

Sep 6, 2026 - 20:41
 0  36
बाढ़ पर सीएम योगी का सेल्फी वीडियो संदेश - "आप अकेले नहीं, सरकार आपके साथ खड़ी है"

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के बाद बाढ़ के हालात पर मुख्यमंत्री योगी ने बड़ा भरोसा दिलाया है। सीएम योगी ने रविवार को चित्रकूट दौरे से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी वीडियो शेयर कर राहत-बचाव कार्यों की जानकारी दी। वीडियो में सीएम योगी ने कहा कि ज्यादा बारिश के कारण कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी है।

सरकार पूरी तेजी से लोगों तक मदद पहुंचा रही है। वह खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर हालात देख रहे हैं और राहत कार्यों का जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि सरकार के मंत्री भी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं और राहत सामग्री बांट रहे हैं। साथ ही बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान पर भी काम किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वह बलिया, फर्रुखाबाद और वाराणसी का दौरा कर चुके हैं और आज चित्रकूट जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार के लिए लोगों की सेवा सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि उनके सुख-दुख में साथ खड़ा रहना है। बाढ़ पीड़ित खुद को अकेला न समझें, सरकार पूरी तरह उनके साथ है। हर व्यक्ति की जान की सुरक्षा और हर प्रभावित परिवार तक राहत पहुंचाना सरकार की पहली प्राथमिकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow