पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा चलाया जा रहा धूम्रपान मुक्त अभियान
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा चलाया जा रहा धूम्रपान मुक्त अभियान
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक के निर्देश पर लखनऊ मंडल यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा के लिए एक विशेष जनजागरूकता अभियान चला रहा है। जिसमें लखनऊ रेलवे मंडल सभी यात्रियों से निवेदन करता है कि सुरक्षित, साफ और धूम्रपान मुक्त यात्रा में रेलवे का साथ दें।
ट्रेन और स्टेशन दोनों जगह सिगरेट, बीड़ी पीना पूरी तरह बैन है। इससे स्टेशनों पर तथा चलती टेनों में आग लगने की सम्भावना रहती है तथा इससे होने वाली दुघर्टना के फलस्वरूप रेलवे सम्पत्ति तथा लोगों की जान भी जा सकती है।
अगर कोई धूम्रपान करते पकड़ा गया तो रेलवे एक्ट 1989 की धारा 167 के तहत उस पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई होगी। यात्रा के दौरान ट्रेनों या स्टेशन परिसर में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखने पर तुरंत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी या स्टेशन अधिकारियों को सूचित करें।
What's Your Reaction?
