यूपी-जापान निवेश सम्मेलन में 'भाषिणी' का कमाल, हिंदी से जापानी में रियल-टाइम अनुवाद ने खत्म की भाषा की दीवार

यूपी-जापान निवेश सम्मेलन में 'भाषिणी' का कमाल, हिंदी से जापानी में रियल-टाइम अनुवाद ने खत्म की भाषा की दीवार

Aug 24, 2026 - 22:42
 0  14
यूपी-जापान निवेश सम्मेलन में 'भाषिणी' का कमाल, हिंदी से जापानी में रियल-टाइम अनुवाद ने खत्म की भाषा की दीवार

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश को और सुगम बनाने के लिए निवेश प्रोत्साहन एजेंसी 'इन्वेस्ट यूपी' ने भारत सरकार के AI आधारित बहुभाषी प्लेटफॉर्म 'भाषिणी' के साथ सहयोग किया है। हाल ही में आयोजित 'यूपी-जापान निवेश सम्मेलन 2026' में इस साझेदारी का सफल प्रयोग देखने को मिला। सम्मेलन में भाषिणी की रियल-टाइम अनुवाद तकनीक ने भारतीय और जापानी प्रतिनिधियों के बीच भाषा की बाधा को पूरी तरह खत्म कर दिया।

सम्मेलन के दौरान जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदी में सभा को संबोधित किया, तो भाषिणी के 'श्रुतलेख' फीचर के जरिए उनके भाषण का जापानी भाषा में सटीक रियल-टाइम अनुवाद और ट्रांसक्रिप्शन प्रस्तुत किया गया। इसी तरह केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के अंग्रेजी संबोधन का भी जापानी में त्वरित अनुवाद किया गया।

इस तकनीक ने हिंदी, अंग्रेजी और जापानी के बीच द्विपक्षीय संवाद को सहज बनाया, जिससे दोनों देशों के प्रतिनिधि अपनी-अपनी भाषा में चर्चा कर सके। पूरी प्रक्रिया के केंद्र में 'श्रुतलेख' तकनीक रही, जिसने रियल-टाइम स्पीच-टू-टेक्स्ट की सुविधा दी। इस तैनाती ने दिखाया कि बहुभाषी AI पारंपरिक अनुवाद से आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को आसान बना सकता है।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन द्वारा संचालित यह प्लेटफॉर्म विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, नवाचार, कौशल विकास और पर्यटन जैसे क्षेत्रों पर हुई चर्चा में भाषाई बाधा को दूर करने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार वर्तमान में भाषिणी 800 से अधिक सरकारी वेबसाइटों को सशक्त बना रहा है और प्रतिदिन 2.4 करोड़ से अधिक AI इन्फरेंस प्रोसेस कर रहा है।

अब तक यह 9 अरब से अधिक इन्फरेंस पूरा कर चुका है। यह प्लेटफॉर्म 36 भारतीय लिखित, 23 भारतीय वॉयस और 35 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इन्वेस्ट यूपी ने भारत-जापान निवेश संवाद को अधिक समावेशी बनाने के लिए भाषिणी के इस तकनीकी सहयोग की सराहना की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow