गोरखपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, गोरक्षनाथ सनातन संघ ने SDM से की बुलडोजर कार्रवाई की मांग
गोरखपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, गोरक्षनाथ सनातन संघ ने SDM से की बुलडोजर कार्रवाई की मांग
गोरखपुर(हिन्द भास्कर):- गोरखपुर के सहजनवा तहसील से सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है। ग्राम अलगटपुर में खाता संख्या 00096, गाटा संख्या 23 की 0.0690 हेक्टेयर जमीन, जो अभिलेखों में नई परती के रूप में दर्ज है, उस पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से बाउंड्रीवॉल बना ली है।
मामले को लेकर गोरक्षनाथ सनातन संघ ने सख्त रुख अपनाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी ने घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे और एसडीएम सहजनवा नमन मेहता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि राजस्व और नगर पंचायत की संयुक्त टीम मौके का सीमांकन करे, यूपी राजस्व संहिता 2006 के तहत अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जाए, कब्जा हटाने का खर्च कब्जाधारकों से वसूला जाए और जांच पूरी होने तक नए निर्माण पर रोक लगाई जाए।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि कब्जाधारक वैध कागजात नहीं दिखा पाते हैं, तो उन पर बेदखली की कार्रवाई की जाए। इस दौरान सुधाकर त्रिपाठी, हरीनाथ राज सिंह, आलोक रंजन सिंह, अरविंद शाही, दयाशंकर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
