आयुष्मान भारत योजना पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

Sep 26, 2024 - 22:24
Sep 27, 2024 - 22:01
 0  86
आयुष्मान भारत योजना पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

हिन्द भास्कर, गोरखपुर।

दिनांक:26/09/2024

गोरखपुर: पंडित ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान पीजी कॉलेज आभूराम-तुर्कवलिया में आयुष्मान भारत योजना पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में स्वयं सेवी छात्र-छात्राओं को आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. सतीश दुबे ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्राचार्य डॉ. राम सांवले मिश्र ने अध्यक्षता करते हुए आयुष्मान भारत योजना के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना कैसे काम करती है और इसके लाभ क्या हैं। 

 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिन्दी प्रवक्ता केशव शुक्ल ने कहा कि यह कार्यक्रम आयुष्मान भारत योजना के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें उम्मीद है कि इससे लोगों को इस योजना के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी और वे इसका लाभ उठा सकेंगे। अन्य उपस्थित प्रवक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय मंझरिया प्रधानिध्यापिका श्रीमती वन्दना मिश्रा अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वकील धर दूबे ने आभार ज्ञापन किया। इस अवसर पर डॉ. सत्यप्रकाश नारायण यादव, राजकुमार यादव, राजीव सिंह, ओंकार नाथ त्रिपाठी, अवनेश्वर नाथ त्रिपाठी, संदीप तिवारी,श्रीमती वन्दना पाण्डेय, श्रीमती रंजू दूबे, हरीश नारायण पाण्डेय, सुरेन्द्र मिश्र, शिववचन यादव, सुधीर यादव, अमित त्रिपाठी, रजनीश जायसवाल , सत्यम यादव आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow