फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को सौंपा मांग पत्र, लंबित मांगों पर कि चर्चा
फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को सौंपा मांग पत्र, लंबित मांगों पर कि चर्चा
लखनऊ(हिन्द भास्कर):- 'सम्बद्ध-राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ०प्र० (BNS)' के अंतर्गत 'डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन' के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से शिष्टाचार भेंट की। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर फार्मासिस्टों की लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को दयालु और कर्मचारी हितैषी बताते हुए कहा कि वे अस्पतालों में औचक निरीक्षण कर मरीजों को राहत पहुंचाते हैं और कर्मचारियों की समस्याओं में अभिभावक की तरह खड़े रहते हैं। ज्ञापन में भारत सरकार के 10 जून 2026 के राजपत्र के अनुपालन में यूपी के फार्मासिस्ट संवर्ग का पदनाम और वेतनमान संशोधित करने की मांग की गई।
एसोसिएशन ने कहा कि केंद्र के आदेश टाई-अप नियम के तहत प्रदेश में स्वतः लागू होते हैं, इसलिए इसे अविलंब लागू किया जाए। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मांग पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर ही अपर मुख्य सचिव अमित घोष को 'पत्रावली पर तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करें' के निर्देश दिए। इस त्वरित कार्रवाई से प्रदेश के फार्मासिस्टों में खुशी का माहौल है।
प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री प्रदुम्न सिंह, प्रवक्ता राजीव कुमार, कोषाध्यक्ष श्रवण चौधरी और जिला मंत्री अजय कश्यप शामिल रहे। अंत में पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर धन्यवाद दिया।
What's Your Reaction?
