रेलवे की बड़ी कार्रवाई, पुष्पक और कामाख्या एक्सप्रेस से 840 अवैध पानी की बोतलें जब्त

रेलवे की बड़ी कार्रवाई, पुष्पक और कामाख्या एक्सप्रेस से 840 अवैध पानी की बोतलें जब्त

Jun 29, 2026 - 21:30
 0  27
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, पुष्पक और कामाख्या एक्सप्रेस से 840 अवैध पानी की बोतलें जब्त

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में अनधिकृत वेंडिंग के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अरिजीत सिंह के निर्देशन में कार्रवाई की गई।

सहायक वाणिज्य प्रबंधक मुकेश कुमार और ओंकार नाथ वर्मा ने गोमतीनगर-कानपुर खंड पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रेन संख्या 12533 पुष्पक एक्सप्रेस की पैंट्री कार से 480 अवैध पानी की बोतलें जब्त हुईं। वहीं ट्रेन संख्या 15078 गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस में जांच के दौरान 360 अवैध पानी की बोतलें बरामद की गईं।

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल यात्रियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत अब तक कुल 840 अवैध पानी की बोतलें जब्त की गई हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्री स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

अनैतिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकल्प लिया गया है। रेलवे का यह अभियान यात्री सेवा को और अधिक विश्वसनीय और सुरक्षित बनाने की दिशा में अहम कदम है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow