राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को भेजा प्रशंसा-पत्र

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को भेजा प्रशंसा-पत्र

Jun 29, 2026 - 16:48
 0  84
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को भेजा प्रशंसा-पत्र

लखनऊ(हिन्द भास्कर):- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के कार्यों की सराहना की है। राज्यपाल ने उन्हें प्रशंसा-पत्र भेजकर सम्मानित किया। आप को बता दे यह सम्मान शालापूर्व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम के लिए दिया गया है।

जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण, उन्हें बेबी फ्रेंडली बनाने और मानव संसाधनों से सुदृढ़ करने में विशेष प्रयास किए हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में लिखा कि शशांक त्रिपाठी द्वारा किए जा रहे इन उत्कृष्ट कार्यों की वह मुक्त कंठ से प्रशंसा करती हैं और उनके प्रयास अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणादायक हैं।

28 जून 2026 को जारी प्रशंसा-पत्र में राज्यपाल ने कहा है कि जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी द्वारा सीएसआर (CSR) के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को आधारभूत सुविधाओं से युक्त बनाने और प्राथमिक विद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण सेवा केंद्रों के रूप में विकसित करने की दिशा में गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow